इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा
FaceTime कॉल को अन्य डिवाइस पर मूव करें
Handoff सेटअप करने के बाद, आप अपने Mac और अन्य डिवाइस के बीच FaceTime कॉल को मूव कर सकते हैं।
नोट : किसी FaceTime कॉल को हैंड ऑफ़ करने के लिए आपको macOS 13, iOS 16, iPadOS 16 या बाद के संस्करण वाले डिवाइस की ज़रूरत पड़ेगी।
FaceTime कॉल के दौरान, इनमें से कोई कार्य करें :
अपने Mac पर FaceTime कॉल जारी रखें : मेन्यू बार में “कॉल इस Mac पर मूव करें” पर क्लिक करें या
पर क्लिक करें, “स्विच करें” पर क्लिक करें, फिर FaceTime विंडो में “स्विच करें” पर क्लिक करें।
अपने iPhone या iPad पर FaceTime कॉल जारी रखें : “कॉल इस [डिवाइस] पर मूव करें” पर टैप करें या स्क्रीन के शीर्ष पर
पर टैप करें, स्विच करें पर टैप करें, फिर FaceTime विंडो में “स्विच करें” बटन पर टैप करें।