इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा
Mac पर FaceTime की सभी सूचनाओं को बदलें या बंद करें
आप FaceTime कॉल में प्राप्त होने वाली विभिन्न प्रकार की सूचनाओं को नियंत्रित कर सकते हैं या FaceTime सूचनाओं को पूरी तरह बंद कर सकते हैं।
अपने Mac पर Apple मेनू
> सिस्टम सेटिंग्ज़ चुनें, फिर साइडबार में “सूचनाएँ”पर क्लिक करें। (आपको नीचे स्क्रोल करना पड़ सकता है।)
दाईं ओर FaceTime पर क्लिक करें, फिर निम्नलिखित में से एक कार्य करें :
सूचनाएँ बदलें : विकल्प सेट करें, जैसे कि सूचनाओं की शैली या उन्हें कहाँ दिखाना है। विकल्पों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, विंडो के नीचे
पर क्लिक करें।
FaceTime की सभी सूचनाओं को बंद करें : “सूचनाओं की अनुमति दें” बंद करें।
नोट : फ़ोकस चालू होने पर FaceTime की सूचनाओं को प्रदर्शित करने के लिए आपको सूचनाओं को प्रकट होने देना चाहिए। फ़ोकस सेटअप करें देखें।