Mac पर FaceTime कॉल में लोगों को जोड़ें
आप लोगों को FaceTime कॉल में जोड़ सकते हैं, अगर वे किसी Apple डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं जो ग्रुप FaceTime ऑडियो और वीडियो कॉल की आवश्यकताएँ पूरी करता है। Android या Windows डिवाइस का उपयोग करने वाले व्यक्ति को शामिल करने के लिए, आप FaceTime लिंक शेयर कर सकते हैं ; वे वेब पर कॉल में शामिल हो सकते हैं।
पर क्लिक करें, फिर “लोग जोड़ें” पर क्लिक करें।
अपनी संपर्क सूची से कोई फ़ोन नंबर, ईमेल पता या नाम दर्ज करें, फिर रिटर्न दबाएँ। आप अपनी संपर्क सूची से चुनने के लिए
पर भी क्लिक कर सकते हैं या किसी सुझाए गए संपर्क पर क्लिक करें।
लोगों को जोड़ें पर क्लिक करें।
नुस्ख़ा : ऐसे व्यक्ति को अलर्ट भेजने के लिए जो अभी तक कॉल में शामिल नहीं हुआ है, उसके टाइल में “रिंग करें” पर क्लिक करें। अगर उनका टाइल दिखाई नहीं देता है, तो विंडो के शीर्ष पर सहभागी सूची पर क्लिक करें, फिर उनके नाम के बग़ल में “रिंग करें” पर क्लिक करें।