Mac पर FaceTime आवश्यकताएँ
यह जानने के लिए कि आपको अपने Mac पर FaceTime कॉल या फ़ोन कॉल करने या प्राप्त करने के लिए किसकी आवश्यकता है और आप जिस व्यक्ति को कॉल कर रहे हैं, उसे किसकी आवश्यकता है, इसकी जानकारी के लिए नीचे दी गईं आवश्यकताएँ देखें। साथ ही, देखें कि FaceTime लिंक के ज़रिए कॉल से जुड़ने के लिए क्या चाहिए।
FaceTime कॉल के लिए आपको क्या-क्या चाहिए
अपने Mac पर FaceTime ऑडियो और वीडियो कॉल करने के लिए निम्नलिखित आवश्यकताएँ पूरी करना ज़रूरी है :
इंटरनेट से कनेक्ट किया हो
अपने Apple खाते के ज़रिए FaceTime में साइन इन किया हो
अगर आपका Apple खाता नहीं है, तो मुफ़्त साइन अप करने के लिए Apple खाता वेबसाइट पर जाएँ।
FaceTime वीडियो कॉल के लिए आपके पास बिल्टइन या कनेक्टेड माइक्रोफ़ोन होना चाहिए, साथ ही बिल्टइन या कनेक्टेड कैमरा भी होना चाहिए
आपकी FaceTime कॉल प्राप्त करने के लिए अन्य लोगों को क्या-क्या चाहिए
जिस व्यक्ति को आप FaceTime वीडियो या ऑडियो कॉल कर रहे हैं, उसका FaceTime में साइन इन होना ज़रूरी है।
महत्वपूर्ण : हो सकता है कि कई लोगों के साथ FaceTime कॉल (सामूहिक FaceTime) करने की सुविधा सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध न हो।
अपने Mac से फ़ोन कॉल करने और उस पर कॉल प्राप्त करने के लिए आपको क्या-क्या चाहिए
अपने Mac से फ़ोन कॉल करने या उस पर प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित चीज़ें सुनिश्चित करें :
आपका iPhone और Mac एक ही वाई-फ़ाई नेटवर्क पर हो और इंटरनेट से कनेक्टेड हो। वाई-फ़ाई का उपयोग करके अपना Mac इंटरनेट से कनेक्ट करें देखें।
आपने अपने Mac और iPhone पर एक ही Apple खाते से साइन इन किया हो और iCloud सेटिंग में FaceTime चालू हो। iCloud फ़ीचर सेटअप करें, FaceTime में साइन इन या साइन आउट करें और Apple सहायता आलेख Apple डिवाइस के लिए कॉन्टिन्यूटी फ़ीचर और आवश्यकताएँ देखें।
आपके iPhone और Mac पर वाई-फाई कॉलिंग चालू हो। कुछ Mac मॉडल पर वाई-फ़ाई कॉलिंग उपलब्ध नहीं है। फ़ोन कॉल के लिए अपना iPhone और Mac पर FaceTime सेटअप करें देखें।
FaceTime में कॉल करें और प्राप्त करें देखें।
यदि आपको सुनने या बोलने में कठिनाई होती है या आप ऐसे व्यक्ति को कॉल करना चाहते हैं जिसे सुनने या बोलने में कठिनाई होती है, तो आप फ़ोन कॉल के लिए रियल-टाइम टेक्स्ट (RTT) का उपयोग कर सकते हैं, अगर आपका कैरियर इसका समर्थन करता है।
नोट : RTT कॉल करने या कॉल प्राप्त करने के लिए वाई-फ़ाई कॉलिंग चालू होना चाहिए। RTT कॉल की सुविधा सभी देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है या यह सभी कैरियर द्वारा समर्थित नहीं है। आपके नेटवर्क परिवेश के आधार पर, RTT कॉल को TTY कॉल में डाउनग्रेड किया जा सकता है।
FaceTime लिंक की मदद से कॉल से जुड़ने के लिए आपको क्या-क्या चाहिए
जब आप अपने Mac, iPhone या iPad पर FaceTime कॉल के लिए कोई लिंक प्राप्त करते हैं, तो आप FaceTime ऐप का इस्तेमाल करके कॉल से जुड़ते हैं। अन्य डिवाइस पर, आप अपने ब्राउज़र से कॉल में जुड़ते हैं (लॉगिन की आवश्यकता नहीं होती है)।Android या Windows डिवाइस में निम्नलिखित होना चाहिए :
ब्राउज़र जो WebRTC का समर्थन करता हो (जैसे Google Chrome या Microsoft Edge का नवीनतम संस्करण)
इंटरनेट कनेक्शन
FaceTime वीडियो कॉल के लिए आपके पास एक बिल्टइन या कनेक्टेड माइक्रोफ़ोन, साथ ही एक बिल्टइन या कनेक्टेड कैमरा (H.264 वीडियो एनकोडिंग समर्थन आवश्यक) भी होना चाहिए