macOS Monterey 12

Mac पर FaceTime कॉल की लिंक शेयर करें
जब आप FaceTime कॉल में होते हैं, तो आप दूसरों के साथ लिंक शेयर कर सकते हैं ताकि वे जुड़ सकें।
नोट : आप इन आवश्यकताओं को पूरा करने वाले किसी भी व्यक्ति को FaceTime कॉल में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं, उन्हें भी जिनके पास Apple डिवाइस न हो।
अपने Mac पर FaceTime ऐप
में वीडियो कॉल के दौरान साइडबार बटन
पर क्लिक करें, फिर “लिंक शेयर करें” पर क्लिक करें।यह चुनें कि आप लिंक कैसे शेयर करना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, किसी व्यक्ति को FaceTime कॉल की लिंक के साथ टेक्स्ट संदेश भेजने के लिए संदेश चुनें।