
Mac पर FaceTime में वीडियो प्रभावों का उपयोग करें
वीडियो कॉल के दौरान, आप कैमरे पर दिखने के तरीक़े को बदलने, ऐनिमेटेड इफ़ेक्ट जोड़ने, वर्चुअल बैकग्राउंड चुनने और अतिरिक्त वीडियो फ़ीचर ऐक्सेस करने के लिए कंट्रोल का उपयोग कर सकते हैं। ये फ़ीचर FaceTime और कई अन्य वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग ऐप्स में उपलब्ध हैं।
नोट : उपलब्ध विकल्प आपके कैमरे, Mac मॉडल और macOS संस्करण पर निर्भर करते हैं।

अपने Mac पर FaceTime ऐप
में वीडियो कॉल के दौरान निम्नलिखित में से एक या अधिक काम करें :इधर-उधर हिलें-डुलें लेकिन फ़्रेम में बने रहें : अपनी FaceTime टाइल पर क्लिक करें (या मेन्यू बार में
पर क्लिक करें), फिर “सेंटर स्टेज” चुनें।बैकग्राउंड धुँधला करें : अपनी FaceTime टाइल पर क्लिक करें (या मेन्यू बार में
पर क्लिक करें), फिर पोर्ट्रेट चुनें।बैकग्राउंड को डिम करें और अपने चेहरे को रोशन करें : अपनी FaceTime टाइल पर क्लिक करें (या मेन्यू बार में
पर क्लिक करें), फिर स्टूडियो लाइट चुनें।कम रोशनी होने पर अपने चेहरे को रोशन करें : macOS 26.2 या उसके बाद के संस्करण वाले Apple silicon वाले Mac पर मेन्यू बार में
पर क्लिक करें, फिर “एज लाइट” पर क्लिक करें। कैमरा का उपयोग करें देखें।ऐनिमेटेड प्रतिक्रियाएँ जोड़ें : अपनी FaceTime टाइल पर क्लिक और होल्ड करें, फिर दिखाई देने वाले आइकॉन में से किसी एक पर क्लिक करें। आप मेन्यू बार में
पर भी क्लिक कर सकते हैं, “रिऐक्शन” के बग़ल में तीर पर क्लिक कर सकते हैं, फिर कोई रिऐक्शन चुन सकते हैं। हाथ के जेस्चर से रिऐक्शन जोड़ने का तरीक़ा जानने के लिए वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग फ़ीचर का उपयोग करें देखें।वर्चुअल बैकग्राउंड का इस्तेमाल करें : अपनी FaceTime टाइल पर क्लिक करें, फिर “बैकग्राउंड” पर क्लिक करें। आप मेन्यू बार में
पर भी क्लिक कर सकते हैं, बैकग्राउंड पर क्लिक कर सकते हैं, फिर कोई विकल्प चुन सकते हैं।अपने डेस्क का ओवरहेड दृश्य दिखाते समय कैमरे पर दिखाई दें : मेन्यू बार में
पर क्लिक करें, फिर डेस्क व्यू पर क्लिक करें। डेस्क व्यू का उपयोग करें देखें।कॉन्टेंट प्रस्तुत करने के दौरान कैमरे पर दिखाई दें : मेन्यू बार में
पर क्लिक करें, फिर प्रेज़ेंटर ओवरले पर क्लिक करें। वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग फ़ीचर का उपयोग करें देखें।
वीडियो प्रभाव सेटिंग ऐडजस्ट करने के लिए FaceTime या संगत वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग ऐप्स में वीडियो कॉल के दौरान मेन्यू बार में
पर क्लिक करें।