Mac पर प्रीव्यू में फ़ाइलें सहेजें
प्रीव्यू आपके काम करने के दौरान आपके लिए ऑटोमैटिकली बदलाव सहेजता है, लेकिन आप किसी PDF, इमेज या 3D फ़ाइल को मैनुअली भी सहेज सकते हैं। जब आप कोई फ़ाइल संपादित करते हैं, तो प्रीव्यू कम से कम प्रत्येक घंटे पर एक संस्करण सहेजता है (यदि आप महत्वपूर्ण परिवर्तन कर रहे हैं, तो और भी जल्दी सहेजता है)। जब आप कोई फ़ाइल खोलते हैं, सहेजते हैं, उसकी नक़ल बनाते हैं, उसे लॉक करते हैं या उसका नाम बदलते हैं या पिछले संस्करण पर वापस जाते हैं, तब भी प्रीव्यू उसका संस्करण सहेजता है।
अपने Mac पर प्रीव्यू ऐप
पर जाएँ।
फ़ाइल > “सहेजें” चुनें।
भिन्न फ़ाइल नाम का उपयोग करते हुए फ़ाइल सहेजने के लिए “ऑप्शन की” दबाए रखें, फ़ाइल > “इस रूप में सहेजें” चुनें, फिर एक नाम दर्ज करें। यह चुनें कि आप फ़ाइल को कहाँ सहेजना चाहते हैं, फ़ाइल फ़ॉर्मैट चुनें, फिर “सहेजें” पर क्लिक करें।
नुस्ख़ा : खुले हुए दस्तावेज़ को नए फ़ाइल नाम या स्थान के साथ तेज़ी से सहेजने के लिए, दस्तावेज़ के शीर्षक के ऊपर पॉइंटर रखें, फिर दाईं तरफ़ पर क्लिक करें।