अपने Mac पर मौजूद कॉन्टेंट Apple Vision Pro पर देखें
आप प्रीव्यू में मौजूद किसी दस्तावेज़ को Apple Vision Pro पर स्ट्रीम कर सकते हैं, ताकि आप रियल स्पेशियल संदर्भ में 3D सीन, इमेज और PDF की समीक्षा कर सकें। आप लाइव, इंटरऐक्टिव 3D सीन, व्यूपोर्ट में जो है, उसकी रेंडर की हुई इमेज या दोनों को स्ट्रीम कर सकते हैं।
नोट : Apple Vision Pro बटन पर प्रीव्यू सक्षम करने के लिए Mac वर्चुअल डिस्प्ले सक्रिय होना चाहिए।Apple Vision Pro पर Mac वर्चुअल डिस्प्ले का उपयोग करें। देखें
सत्र शुरू करें
अपने Mac पर प्रीव्यू ऐप
पर जाएँ।
वह फ़ाइल खोलें जिस पर आप काम करना चाहते हैं।
नोट : दस्तावेज़ सहेजा जाना चाहिए। यदि कोई दस्तावेज़ सहेजा नहीं गया है, जिसमें नया, अनामांकित दस्तावेज़ या ऐसा दस्तावेज़ शामिल है जिसकी प्रीव्यू द्वारा ऑटोमैटिकली नक़ल बनाई गई है, तो Apple Vision Pro बटन धुँधला हो जाता है। उसकी ओर इशारा करने पर “स्पेशियल प्रीव्यू सक्षम करने के लिए दस्तावेज़ सहेजें” दिखाई देता है।
व्यूपोर्ट के निचले-दाएँ भाग में
पर क्लिक करें। यह बटन केवल तब दिखाई देता है जब Mac वर्चुअल डिस्प्ले सक्रिय हो।
यदि एक से अधिक Apple Vision Pro उपलब्ध हैं, तो वह डिवाइस चुनें जिससे आप कनेक्ट करना चाहते हैं।
USD दस्तावेज़ों के लिए, प्रीव्यू स्ट्रीमिंग के लिए सीन को ऑप्टिमाइज़ करता है और जब तक यह पूरा नहीं हो जाता तब तक प्रगति संकेतक दिखाता है। यदि आप ऑप्टिमाइज़ेशन रद्द करते हैं या यह विफल हो जाता है, तो सत्र समाप्त हो जाता है और बटन अपनी मौलिक स्थिति पर वापस आ जाता है।
कनेक्शन सफल होने के बाद बटन का बैकग्राउंड आपके सिस्टम के ऐक्सेंट कलर में बदल जाता है।
चुनें कि क्या सिंक करना है
अपने Mac पर प्रीव्यू ऐप
पर जाएँ।
वह फ़ाइल खोलें जिस पर आप काम करना चाहते हैं।
प्रीव्यू विकल्प खोलने के लिए Apple Vision Pro बटन के आगे स्थित ऐरो पर क्लिक करें, फिर इनमें से एक या दोनों चालू करें :
3D सीन : Apple Vision Pro पर पूरे सीन—ज्यामिति, मटीरियल, लाइट, कैमरा और ट्रांसफ़ॉर्म—को स्ट्रीम करता है ताकि आप वहाँ उसके साथ इंटरऐक्ट कर सकें। प्रीव्यू में किए जाने वाले संपादन जिनमें “पहले जैसा करें” और “फिर से करें” शामिल हैं, रियल-टाइम में सिंक में रहते हैं।
स्पेशियल इमेज : रेंडर की गई इमेज को आपके Mac कंप्यूटर के व्यूपोर्ट से स्ट्रीम करता है ताकि Apple Vision Pro आपको ठीक वही चीज़ दिखाए जो आपको प्रीव्यू में दिखाई देती है, जिसमें Raytracer आउटपुट भी शामिल है। जब आप अपने Mac कंप्यूटर के रेंडर से सटीक मिलान चाहते हैं या जब कोई सीन लाइव स्ट्रीम करने के लिए बहुत जटिल होता है, तब इसका उपयोग करें।
दोनों विकल्पों के चालू होते हुए Apple Vision Pro रेंडर की हुई ओवरलेड इमेज के साथ इंटरऐक्टिव सीन दिखाता है। केवल 3D सीन के चालू होते हुए Apple Vision Pro ख़ुद सीन को रेंडर करता है। केवल स्पेशियल इमेज के चालू होते हुए Apple Vision Pro आपके Mac कंप्यूटर के रेंडर किए गए फ़्रेम स्पेशियल तस्वीर के समान प्रदर्शित करता है। यदि आप सत्र के सक्रिय होने के दौरान दोनों विकल्पों को बंद कर देते हैं, तो सत्र ऑटोमैटिकली समाप्त हो जाता है।
आपके विकल्प दस्तावेज़ के साथ सहेजे जाते हैं, इसलिए अगली बार जब आप उस फ़ाइल के लिए सत्र शुरू करते हैं, तब उन्हीं विकल्पों का इस्तेमाल किया जाता है।
ऐसे दस्तावेज़ों के लिए जो USD फ़ाइलें नहीं हैं और जिनमें इमेज, PDF और अन्य फ़ॉर्मैट में 3D फ़ाइलें शामिल हैं, Apple Vision Pro बटन के आगे का ऐरो उपलब्ध नहीं होता क्योंकि स्पेशियल प्रीव्यू विकल्पों के लिए USD दस्तावेज़ आवश्यक है। प्रीव्यू केवल रेंडर की गई इमेज स्ट्रीम करता है और आप Apple Vision Pro पर फ़ाइल के कॉन्टेंट के साथ इंटरऐक्ट नहीं कर सकते हैं।
ऐनिमेशन प्लेबैक सिंक करें
जब 3D सीन सत्र सक्रिय हो, तब प्लेबैक दोनों दिशाओं में सिंक में रहता है।
क्रिया | प्रभाव | ||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
अपने Mac पर “चलाएँ” दबाएँ | Apple Vision Pro पर प्लेबैक शुरू होता है | ||||||||||
अपने Mac पर “पॉज़ करें” दबाएँ | Apple Vision Pro पर प्लेबैक पॉज़ हो जाता है | ||||||||||
अपने Mac पर टाइमलाइन को स्क्रब करें | जब आप स्क्रबर को छोड़ते हैं, तब टाइमलाइन Apple Vision Pro पर उसी बिंदु पर मूव हो जाती है | ||||||||||
Apple Vision Pro पर “चलाएँ” दबाएँ | आपके Mac पर प्लेबैक शुरू होता है | ||||||||||
Apple Vision Pro पर पॉज़ दबाएँ | आपके Mac पर प्लेबैक पॉज़ हो जाता है |
सत्र रोकें
जब कोई सत्र सक्रिय हो, तब इनमें से कोई एक काम करें :
पर फिर से क्लिक करें।
स्पेशियल प्रीव्यू विकल्पों में दोनों टॉगल बंद करें (“चुनें कि क्या सिंक करना है” देखें)।
अपने Apple Vision Pro से सत्र समाप्त करें—वह सत्र आपके Mac पर ऑटोमैटिकली रुक जाता है।
आप जो स्ट्रीम कर रहे हैं उसे देखने के लिए अपने Mac पर मौजूद 3D कॉन्टेंट Apple Vision Pro पर देखें देखें।