Mac पर प्रीव्यू में PDF क्रॉप करें या घुमाएँ
कॉन्टेंट छिपाना चाहते हैं, तो आप PDF के किसी पृष्ठ को क्रॉप कर सकते हैं या इसका ओरिएंटेशन बदलना चाहते हैं, तो इसे घुमा सकते हैं।
PDF क्रॉप करें
PDF क्रॉप करने के लिए, आप सबसे पहले वह हिस्सा चुनें जिसे आप रखना चाहते हैं और फिर बाकी हिस्से को ख़ारिज करें।
अपने Mac पर प्रीव्यू ऐप
पर जाएँ।
वह PDF खोलें जिसे आपको क्रॉप करना है,
पर क्लिक करें (अगर मार्कअप टूलबार नहीं दिखाई दे रहा है), फिर
पर क्लिक करें।
पृष्ठ का वह हिस्सा चुनें जिसे आप रखना चाहते हैं।
यदि आप अपने द्वारा चुने गए कॉन्टेंट के आयाम देखना चाहते हैं, तो टूल > इंस्पेक्टर दिखाएँ चुनें, फिर
पर क्लिक करें और माप की कोई इकाई चुनें।
मार्कअप टूलबार में
पर क्लिक करें।
नोट : क्रॉप को तुरंत पूर्ववत् करने के लिए, संपादन > क्रॉप पूर्ववत् करें चुनें। क्रॉप को बाद में पहले जैसा करने के लिए, क्रॉप के पहले इमेज का संस्करण खोजें। फ़ाइल > “इसमें रिवर्ट करें” > “सभी संस्करण ब्राउज़ करें” चुनें, फिर वह खोजें जो आप चाहते हैं।
PDF घुमाएँ
अपने Mac पर प्रीव्यू ऐप
पर जाएँ।
आप जिसे बदलना चाहते हैं, वह PDF खोलें।
इनमें से कोई एक काम करें :
एक पृष्ठ घुमाएँ: पृष्ठ को बाईं ओर घुमाने के लिए
पर क्लिक करें। घुमाते रहने के लिए क्लिक करते रहें।
पृष्ठ को दाईं ओर घुमाने के लिए “ऑप्शन की” दबाए रखें और फिर जब तक पृष्ठ को पूरी तरह से घुमा न लें
पर क्लिक करते रहें।
अनेक पृष्ठों को एक ही बार में घुमाएँ: दृश्य > थंबनेल या दृश्य > संपर्क शीट चुनें, वे पृष्ठ चुनें जिन्हें घुमाना है, फिर पृष्ठों को बाईं ओर घुमाने के लिए
पर क्लिक करें।
चुने गए पृष्ठों को दाईं ओर घुमाने के लिए “ऑप्शन की” को दबाए रखें और फिर जब तक पृष्ठों को पूरी तरहबसे घुमा न लें
पर क्लिक करते रहें।