![](https://help.apple.com/assets/61D8913827BBE326063DECAB/61D8914127BBE326063DECB3/hi_IN/c3bda5a343373a897a1b6c805a212dab.png)
Mac पर iCloud Notes के इस्तेमाल के बारे में
आप नोट्स को iCloud में संग्रहित कर सकते हैं ताकि आप उन्हें अपने सभी Apple डिवाइस और साथ ही iCloud.com पर देख और संपादित कर सकें। iCloud में स्टोर किए गए नोट्स, नोट्स ऐप के साइडबार में iCloud के नीचे दिखाई देते हैं। यदि साइडबार में iCloud दिखाई नहीं देता है तो आपको iCloud में साइन इन करना होगा और iCloud प्राथमिकता में नोट्स फ़ीचर ऑन करना होगा। Mac पर iCloud फ़ीचर सेटअप करें देखें।
यदि आपको नोट्स ऐप के साइडबार में iCloud खाते के आगे अपग्रेड बटन दिखाई देता है तो आपने अभी तक नोट्स को अपग्रेड नहीं किया है। इसका अर्थ है कि जब तक आप अपग्रेड नहीं करते, आप पैराग्राफ़ स्टाइल या चेकलिस्ट लागू नहीं कर पाएँगे, “अटैचमेंट ब्राउज़र” या ““हालिया डिलीट किए गए”” फ़ोल्डर (हटाए गए आइटम के अस्थाई स्टोरेज के लिए) उपयोग नहीं कर पाएँगे, अपने नोट्स लॉक नहीं कर पाएँगे या नोट्स या फ़ोल्डर शेयर नहीं कर पाएँगे।
यदि आप अपने नोट्स को अपग्रेड करते हैं तो आप उन्हें OS X 10.11 या इसके बाद के संस्करण, iOS 9 या इसके बाद के संस्करण या iPadOS 13 या इसके बाद के संस्करण का उपयोग करने वाले अन्य डिवाइस पर देख और संपादित कर सकते हैं जिस पर समान Apple ID का उपयोग करते हुए iCloud में साइन इन किया गया है। OS X या iOS के पुराने संस्करण का उपयोग करने डिवाइस पर आप अपग्रेड किए हुए नोट्स को ऐक्सेस नहीं कर पाएँगे। इसके अलावा, आपके द्वारा उन डिवाइस पर बनाए गए या संपादित किए गए कोई भी नोट्स अपग्रेड किए गए नोट्स वाले डिवाइस पर दिखाई नहीं देंगे।
आपके द्वारा अपग्रेड किए जाने पर आपके नोट्स में अधिकतर फ़ॉर्मैटिंग पहले जैसे ही रहते हैं। हालांकि HTML फ़ॉर्मैटिग (ऐसे नोट्स, जिन्हें आपने किसी वेबसाइट से कॉपी और पेस्ट करके बनाया है) वाले नोट्स भिन्न दिखाई दे सकते हैं।
iCloud नोट खाते का एक प्रकार प्रबंधित Apple ID खाते से होता है, जो आपके स्कूल या व्यापर से हो सकता है।
देखें iCloud Support।