इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा
![](https://help.apple.com/assets/5AA195BD094622847B7F3DA3/5AA195BE094622847B7F3DAA/hi_IN/b2906c25b9a74a687ad79b8abc841fd7.png)
Power Nap क्या है?
Power Nap, फ़्लैश मेमोरी के साथ Mac कंप्यूटर पर उपलब्ध, कुछ Mac कंप्यूटर को स्लीप की स्थिति में होते हुए भी अप टू डेट रखता है। जब Mac स्लीप अवस्था में चला जाता है, तो Power Nap जानकारी अपडेट करने के लिए समय-समय पर सक्रिय करता है। अपडेट की गई जानकारी इस बात पर निर्भर करती है कि आपका Mac बैटरी पॅावर पर चल रहा है या पॅावर अडॉप्टर में प्लग किया गया है।
जब आपका Mac स्लीप अवस्था में होता है और बैटरी पॉवर का उपयोग कर रहा होता है, तो Power Nap निम्न कार्य करता है:
मेल में नए संदेशों की जांच करता है
कैलेंडर में इवेंट को अपडेट करता है
अन्य iCloud इवेंट को अपडेट करता है
जब आपके Mac को पॅावर अडॉप्टर में प्लग किया जाता है, तो Power Nap द्वारा Time Machine बैकअप भी लिए जा सकते हैं।
इसे भी देखेंPower Nap चालू या बंद करें