
अपने Mac पर सहायक सेवा ज़ूम प्राथमिकता बदलें
अपने Mac पर, संपूर्ण स्क्रीन को बड़ा करने के लिए या बस उस क्षेत्र को, जहाँ पॉइंटर स्थित है, बड़ा करने के लिए सहायक सेवा सिस्टम प्राथमिकता के ज़ूम पेन का उपयोग करें।
इन प्राथमिकताओं को बदलने के लिए, Apple मेनू
> सिस्टम प्राथमिकता चुनें, सहायक सेवा पर क्लिक करें और तब ज़ूम पर क्लिक करें।
ज़ूम के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल करें | ज़ूम इन तथा ज़ूम आउट करने के लिए सूचीबद्ध शॉर्टकट का इस्तेमाल करें। उदाहरण के लिए, ज़ूम इन करने के लिए विकल्प-कमांड-समान चिह्न। जब इस विकल्प को चुना जाता है तो पासवर्ड क्षेत्र को बड़ा दिखाने के लिए आप लॉगइन स्क्रीन पर शॉर्टकट का उपयोग कर सकते हैं। |
ज़ूम करने के लिए संशोधक कुंजी के साथ जेस्चर स्क्रोल करें। | अपने ट्रैकपैड के साथ स्क्रोलिंग करने के दौरान चयनित संशोधक कुंजी होल्ड डाउन करें या अपने माउस पर व्हील स्क्रोल करें। उदाहरण के लिए, पूर्वनिर्धारित ट्रैकपैड सेटिंग के साथ कंट्रोल की दबाएँ और होल्ड करें और दो अंगुलियाँ ऊपर (ज़ूम इन करने के लिए) या नीचे (ज़ूम आउट करने के लिए) ड्रैग करें। |
छवियाँ सुगम बनाएँ | ज़ूम्ड छवियाँ सुगम बनाएँ। |
ज़ूम कीबोर्ड फ़ोकस का पालन करता है | वह क्षेत्र आवर्धित करें जिसमें कीबोर्ड फ़ोकस हो। |
Touch Bar ज़ूम सक्षम बनाएँ | यदि Mac में एक Touch Bar हो, तो स्क्रीन पर इसका एक बड़ा संस्करण दिखाएँ। देखें Touch Bar पर ज़ूम इन करें। |
पॉइंटर के अंर्तगत आइटम बोलें | क्या आपका Mac पॉइंटर के अंतर्गत आइटम की पहचान ज़ूम का उपयोग करने पर करता है या हमेशा करता है। आप सेट कर सकते हैं कि आपका Mac बोलने से पहले कम या अधिक समय तक प्रतीक्षा करे। |
ज़ूम शैली | पूरी स्क्रीन (पूर्ण स्क्रीन) को ज़ूम करें या बस उस क्षेत्र को जहाँ पॉइंटर स्थित (तस्वीर में तस्वीर) है। |
विकल्प | फ़ुल स्क्रीन के लिए या तस्वीर में तस्वीर ज़ूम के लिए विकल्प विनिर्देशित करें। |
सहायक सेवाएँ विकल्प शॉर्टकट पैनल का इस्तेमाल कर तेज़ी से ज़ूम सक्षम करने या अक्षम करने के लिए विकल्प-कमांड-F5 दबाएँ (या अपने Mac में Touch ID होने पर Touch ID तेज़ी से तीन बार दबाएँ)।
कीबोर्ड प्राथमिकता के शॉर्टकट पैन के सहायक सेवाएँ सेक्शन में कुछ ज़ूम विकल्पों के लिए कुछ कीबोर्ड शॉर्टकट सक्षम कर सकते हैं। पैन खोलने के लिए, Apple मेनू > सिस्टम प्राथमिकता चुनें, कीबोर्ड पर क्लिक करें और तब शॉर्टकट पर क्लिक करें।