अपने Mac पर सहायक सेवा ज़ूम प्राथमिकता बदलें
अपने Mac पर, चयनित ज़ूमशैली के लिए विकल्प सेट करने हेतु सहायक सेवा सिस्टम प्राथमिकता के ज़ूम विकल्पों का उपयोग करें: पूर्ण स्क्रीन या तस्वीर-में-तस्वीर।
इन प्राथमिकताओं को बदलने के लिए, Apple मेनू > सिस्टम प्राथमिकता चुनें, एक्सेस योग्यता पर क्लिक करें और तब ज़ूम पर क्लिक कर विकल्प पर क्लिक करें।
पूर्ण स्क्रीन ज़ूम
अधिकतम ज़ूम तथा न्यूनतम ज़ूम | अधिकतम और न्यूनतम आवर्धन स्तर को सेट करने के लिए स्लाइडर ड्रैग करें। |
ज़ूम आउट हो जाने पर प्रीव्यू आयत दिखाएँ | स्क्रीन पर एक आयत दिखाएँ जो ज़ूम का केंद्र बिंदु दिखाता है। जहाँ आप ज़ूम करना चाहते हैं उस क्षेत्र में आयत को स्थानांतरित करने के लिए पॉइंटर को ले जाएँ। |
अस्थाई रूप से ज़ूम करने के लिए दबाए रखें | जब आप एक ही समय में कंट्रोल और विक्लप कुंजी दबाए रखते हैं तो स्क्रीन पर अस्थायी रूप से ज़ूम इन या आउट होता है। |
पॉइंटर से ज़ूम दृश्य अस्थाई रूप से अलग करने के लिए दबाए रखें | यदि स्क्रीन में ज़ूम इन किया गया है, जो कि पॉइंटर के नीचे प्रदर्शित जानकारी को देखना मुश्किल बना रहा है, तो पॉइंटर को छिपाने के लिए एक ही समय में कंट्रोल और कमांड कुंजियों को दबाए रखें और पॉइंटर के स्थान को बदले बिना जूम दृश्य को स्थानांतरित करें। |
सूचना बैनर ज़ूम दृश्य के बाहर दिखाई देने पर स्क्रीन फ़्लैश करें | यदि स्क्रीन के ऊपरी दायाँ कोना ज़ूम क्षेत्र में नहीं दिखाया गया है तो सूचना आने पर स्क्रीन पर फ्लैश करें। |
पॉइंटर के साथ लगातार | ज़ूम की हुई छवि पॉइंटर से खिसकाएँ। |
केवल तब जब पॉइंटर किसी किनारे पर पहुँचता हो | आप जबतक पॉइंटर स्क्रीन के एक किनारे तक नहीं ले जाते हैं, ज़ूम की हुई छवि रोकें। |
इसलिए पॉइंटर स्क्रीन के मध्य के निकट हो | स्क्रीन का केंद्र बिंदु इसे खिसकाने के दौरान पॉइंटर के पास रखें। |
तस्वीर में तस्वीर ज़ूम
विंडो स्थिति | सेट करें कि क्या ज़ूम विंडो स्क्रीन पर एक स्थान पर रहे (स्थिर), स्क्रीन पर माउस कर्सर ले जाया जाता है, या स्क्रीन के किनारे पर इसे टाइल किया जाता है। |
कर्सर शैली | ज़ूम विंडो में कर्सर शैली सेट करें। |
रंग इंवर्ट करें | ज़ूम विंडो की सामग्री के रंगों को उलटें। यदि स्क्रीन डिस्प्ले सफ़ेद पर काला प्रदर्शित करता है, तो ज़ूम विंडो काले पर सफ़ेद प्रदर्शित करती है। |
अस्थाई रूप से ज़ूम करने के लिए दबाए रखें | जब आप एक ही समय में कंट्रोल और विक्लप कुंजी दबाए रखते हैं तो स्क्रीन पर अस्थायी रूप से ज़ूम इन या आउट होता है। |
पॉइंटर से ज़ूम दृश्य अस्थाई रूप से अलग करने के लिए दबाए रखें | यदि स्क्रीन में ज़ूम इन किया गया है, जो कि पॉइंटर के नीचे प्रदर्शित जानकारी को देखना मुश्किल बना रहा है, तो पॉइंटर को छिपाने के लिए एक ही समय में कंट्रोल और कमांड कुंजियों को दबाए रखें और पॉइंटर के स्थान को बदले बिना जूम दृश्य को स्थानांतरित करें। |
आकार तथा स्थान समायोजित करें | आकार बदलने और इसे फिर से पोज़िशन करने के लिए ज़ूम विंडो खोलें। आकार बदलें: विंडो का कोई किनारा या कोना ड्रैग करें। फिर से पोजिशन करें: विंडो एक नए स्थान पर या स्क्रीन के एक किनारे पर ड्रैग करें। |