![](https://help.apple.com/assets/5BFDD3F8094622802EEE504F/5BFDD3F9094622802EEE5056/hi_IN/937fa92677a2c49a18fa81070e5d8419.png)
macOS में पॉइंटर
macOS के पास प्वाइंटर्स की कई शैलियाँ होती हैं, जो आपके द्वारा माउस तथा ट्रैकपैड का इस्तेमाल करते समय स्क्रीन पर खिसकते हैं।
पॉइंटर | नाम | उद्देश्य | |||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() | तीर | यह प्वाइंटर आपको सबसे ज्यादा दिखाई पड़ता है। इसका उपयोग आइटमों को निर्दिष्ट करने और चुनने, स्क्रोल बार को खिसकाने, विंडो का आकार बदलने इत्यादि के लिए किया जाता है। यदि आप स्क्रीन पर पॉइंटर का ट्रैल खो देते हैं, तो ट्रैकपैड पर अपनी उँगली तेजी से ले जाएँ या माउस को तेजी से खिसकाएँ - पॉइंटर थोड़े समय के लिए बड़ा हो जाता है ताकि आप इसे देख पाएँ। आप इस सुविधा को बंद कर सकते हैं। Apple मेनू | |||||||||
![]() | पूफ़ | दर्शाता है कि आप जिस आइटम को ड्रैग कर रहे हैं, आपके बटन छोड़ने पर वह गायब हो जाता है। यदि फ़ाइल अन्य नाम से है, तो मूल फ़ाइल डिलीट नहीं होती। | |||||||||
![]() | कॉपी | तब प्रदर्शित होता है जब आप किसी फ़ाइल या फ़ोल्डर पर ऑप्शन-क्लिक करते हैं यह और दर्शाता है आइटम को खिसकाने की बजाए ड्रैग करने पर नए स्थान पर इसकी कॉपी बनेगी। | |||||||||
![]() | अन्य नाम | तब प्रदर्शित होता है जब आप किसी आइटम पर ऑप्शन-कमांड-क्लिक करते हैं और यह दर्शाता है कि आइटम को ड्रैग करने पर आइटम अन्य नाम के साथ निर्मित होगा। | |||||||||
![]() | I बीम | तब प्रदर्शित होता है जब आप टेक्स्ट का चयन करते हैं और सम्मिलित करते हैं। | |||||||||
![]() | क्रॉसहेयर | तब प्रदर्शित होता है जब आप किसी छवि में आयताकार भाग चुनते हैं। | |||||||||
![]() | इशारा हाथ | तब प्रदर्शित होता है जब माउस पॉइंटर किसी वेबपृष्ठ, दस्तावेज़ या अन्य आइटम के लिंक पर होता है। | |||||||||
![]() | खुला हाथ | तब प्रदर्शित होता है जब माउस पॉइंटर किसी ऐसे आइटम पर होता है जिसे आप किसी विशिष्ट घेरे के अंदर - जैसे स्प्रेडशीट सेल के अंदर का टेक्स्ट या किसी दस्तावेज़ में तालिका पंक्ति - ले जा सकते हैं और समायोजित कर सकते हैं। | |||||||||
![]() | बंद हाथ | तब प्रदर्शित होता है जब आप किसी आइटम को विशिष्ट घेरे के अंदर - जैसे स्प्रेडशीट सेल के अंदर का टेक्स्ट या किसी दस्तावेज़ में तालिका पंक्ति - ले जाते हैं और समायोजित करते हैं। | |||||||||
![]() | बाएँ ले जाएँ | दर्शाता है कि साइडबार, टूलबार, विंडो या अन्य स्थान को बाईं ओर खिसकाया जा सकता है और आकार बदला जा सकता है। | |||||||||
![]() | दाएँ ले जाएँ | दर्शाता है कि साइडबार, टूलबार, विंडो या अन्य स्थान को दाईं ओर खिसकाया जा सकता है और आकार बदला जा सकता है। | |||||||||
![]() | बाएँ या दाएँ ले जाएँ | दर्शाता है कि साइडबार, टूलबार, विंडो या अन्य स्थान को बाईं या दाईं ओर खिसकाया जा सकता है और आकार बदला जा सकता है। | |||||||||
![]() | ऊपर ले जाएँ | दर्शाता है कि साइडबार, टूलबार, विंडो या अन्य स्थान को ऊपर की ओर खिसकाया जा सकता है और आकार बदला जा सकता है। | |||||||||
![]() | नीचे ले जाएँ | दर्शाता है कि साइडबार, टूलबार, विंडो या अन्य स्थान को नीचे की ओर खिसकाया जा सकता है और आकार बदला जा सकता है। | |||||||||
![]() | ऊपर या नीचे ले जाएँ | दर्शाता है कि साइडबार, टूलबार, विंडो या अन्य स्थान को ऊपर और नीचे की ओर खिसकाया जा सकता है और आकार बदला जा सकता है। | |||||||||
![]() | स्क्रीनशॉट चयन क्रॉसहेयर | दर्शाता है कि आप वह आइटम चुनने के लिए ड्रैग कर सकते हैं जिसे आप स्क्रीनशॉट में शामिल करना चाहते हैं। | |||||||||
![]() | विंडो और मेनू स्क्रीनशॉट कैमरा | दर्शाता है कि आपके द्वारा लिया जाने वाला स्क्रीनशॉट मेनू पर संपूर्ण विंडो या कमांड का होगा। | |||||||||
![]() | अनुमति नहीं | दर्शाता है कि जिस आइटम को आप ड्रैग कर रहे हैं उसे वर्तमान स्थान पर नहीं रखा जा सकता। | |||||||||
![]() | आइटम लोड किए जा रहे हैं | तब प्रदर्शित होता है जब आइटम लोड हो रहे होते हैं। आप पॉइंटर को कहीं भी ले जा सकते हैं। | |||||||||
![]() | प्रतीक्षा कर्सर | तब प्रदर्शित होता है जब कुछ सेकंड से अधिक विलंब होता है। |