अपने कंप्यूटर या स्टोरेज उपकरण से जानकारी को ट्रांस्फ़र करें।
यदि आपने पहली बार अपने Mac को सेटअप करते समय जानकारी को ट्रांस्फ़र नहीं किया था, तो किसी भी समय अपनी जानकारी स्थानांतरण करने के लिए OS X 10.6.8 या उसके बाद के संस्करण में उपलब्ध माइग्रेशन सहायक का उपयोग करें।
Mac या PC से—अपनी सभी तस्वीर, संगीत, और फ़ाइल सहित—आप अपने प्रयोगकर्ता खाते को ट्रांस्फ़र कर सकते हैं। आप डिस्क या Time Machine बैकअप से भी जानकारी ट्रांस्फ़र कर सकते हैं। सर्वोत्तम ट्रांस्फ़र परिणाम के लिए, जानकारी ट्रांस्फ़र करने से पहले macOS के नवीनतम संस्करण पर अपग्रेड करें।
Mac से जानकारी ट्रांस्फ़र करें
Mac से जानकारी ट्रांस्फ़र करने से पहले, केबल के साथ दो कंप्यूटर कनेक्ट करें (Ethernet, FireWire, या Thunderbolt) या यह सुनिश्चित करें कि वे समान वायर्ड या वायरलेस नेटवर्क से कनेक्टेड हैं।
माइग्रेशन सहायक खोलें, जारी रखें पर क्लिक करें, फिर Mac से जानकारी ट्रांस्फ़र करने के लिए स्क्रीन पर आने वाले निर्देशों का पालन करें।
अन्य Mac पर माइग्रेशन सहायक खोलें, फिर Mac से जानकारी ट्रांस्फ़र करने के लिए स्क्रीन पर आने वाले निर्देशों का पालन करें।
"क्या ट्रांस्फ़र करना है" चुनें।
ऐप्स: ऐप्लिकेशन चेकबॉक्स चुनें।
असंगत ऐप या नवीनतम संस्करण पहले ही से इंस्टॉल होने वाले ऐप्स को ट्रांस्फ़र नहीं किया जा सकता है या संभवतः उपयोग नहीं किया जा सकता है।
प्रयोगकर्ता खाते: आपके द्वारा ट्रांसफ़र किए जाने वाले प्रत्येक प्रयोगकर्ता खाते के नाम के आगे वाला चेकबॉक्स चुनें।
प्रयोगकर्ता के ऐप्स, दस्तावेज़, तस्वीरें, फ़िल्में, डेस्कटॉप, डाउनलोड फ़ोल्डर इत्यादि सहित ट्रांस्फ़र करने के लिए विशिष्ट जानकारी को चुनने हेतु चेकबॉक्स के आगे प्रकटीकरण त्रिकोण पर क्लिक करें।
ऐप्स से दस्तावेज़ और फ़ाइलें: “अन्य फ़ाइलें और फ़ोल्डर” चेकबॉक्स चुनें।
कंप्यूटर सेटिंग्स: कंप्यूटर और नेटवर्क सेटिंग्स चेकबॉक्स चुनें।
आपकी डेस्कटॉप तस्वीरें, नेटवर्क सेटिंग्स और इत्यादि ट्रांस्फ़र किए जाएँगे।
जिस कंप्यूटर या नेटवर्क सेटिंग्स को ट्रांस्फ़र करना चाहते हैं उसे चुनने के लिए आप चेकबॉक्स के बगल वाले प्रकटीकरण त्रिकोण पर क्लिक कर सकते हैं।
ट्रांस्फ़र शुरू करने के लिए, जारी रखें पर क्लिक करें।
नई MacBook में जानकारी स्थानांतरित करने के बारे में अधिक जानकारी के लिए Apple सहायता आलेख अपने कॉन्टेंट को किसी नए Mac में कैसे ले जाएँ देखें।
PC से जानकारी ट्रांस्फ़र करें
जब तक आपका कंप्यूटर एक ही नेटवर्क से कनेक्टेड हो आप वायर्ड या वायरलेस नेटवर्क पर जानकारी ट्रांस्फ़र कर सकते हैं।
सभी अन्य ऐप्स बंद करें, अपने PC पर माइग्रेशन सहायक खोलें, फिर स्क्रीन पर आने वाले निर्देशों का पालन करें।
यदि आपके पास माइग्रेशन सहायक नहीं है, तो Apple वेबसाइट से इसे डाउनलोड करें।
"क्या ट्रांस्फ़र करना है" चुनें।
प्रयोगकर्ता खाते: प्रयोगकर्ता नाम के आगे वाले चेकबॉक्स को चुनें।
विशिष्ट प्रयोगकर्ता चुनने के लिए प्रयोगकर्ता चेकबॉक्स के बगल में प्रकटीकरण त्रिकोण पर क्लिक करें। जानकारी सहित प्रयोगकर्ता की तस्वीरें, फ़िल्में, संगीत, डेस्कटॉप, दस्तावेज़, डाउनलोड, ईमेल (Pop और IMAP खातें), सेटिंग्स और अदि ट्रांस्फ़र करने हेतु चुनने के लिए प्रयोगकर्ता के नाम के आगे प्रकटीकरण त्रिकोण पर क्लिक करें।
नोट : यदि आप Windows से ट्रांसफ़र कर रहे हैं, तो ये आइटम केवल लॉग-इन प्रयोगकर्ता के लिए ट्रांसफ़र किए जाते हैं: Microsoft Outlook में Pop खाते से ईमेल, और Microsoft Outlook से संपर्क।
कंप्यूटर सेटिंग्स: सेटिंग्स चेकबॉक्स चुनें (प्रयोगकर्ता खाते में)। डेस्कटॉप तस्वीर, चयनित भाषा, और स्थान ट्रांसफ़र किया जाएगा। नेटवर्क सेटिंग्स और पासवर्ड ट्रांसफ़र नहीं होते हैं।
अतिरिक्त साझा की हुई फ़ाइलें, ऐप्स, अन्य फ़ाइलें और दस्तावेज़, और आदि: अन्य फ़ाइल चेकबॉक्स चुनें। ट्रांसफ़र करने हेतु जानकारी चुनने के लिए चेकबॉक्स के आगे प्रकटीकरण त्रिकोण पर क्लिक करें।
ट्रांस्फ़र शुरू करने के लिए, जारी रखें पर क्लिक करें।
PC से जानकारी ट्रांस्फ़र करने के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख अपने डेटा को Windows PC से Mac में ले जाएँ देखें। आपकी जानकारी कहाँ ट्रांस्फ़र हुई है इसकी अधिक जानकारी के लिए, PC से अपनी जानकारी ट्रांस्फ़र करें देखें।
Time Machine बैकअप या अन्य स्टोरेज से उपकरण जानकारी ट्रांस्फ़र करें
आप अन्य डिस्क से जानकारी को अपने Mac पर, अपने Mac से कनेक्टेड डिस्क पर, समान नेटवर्क पर किसी डिस्क पर, या Thunderbolt केबल का उपयोग करके आपके Mac से कनेक्टेड OS X 10.8 या इससे पहले के संस्करण वाले Mac पर ट्रांस्फ़र कर सकते हैं।
यदि आप Thunderbolt केबल का उपयोग कर रहें हैं, तो केबल कंप्यूटर से कनेक्ट करें, उस Mac को पुनर्प्रारंभ करते हुए जिसमें की जानकारी है T कुंजी दबाकर रखें, फिर निम्न चरणों को उस Mac पर फ़ॉलो करें जिस पर आप जानकारी को ट्रांस्फ़र करना चाहते हैं।
माइग्रेशन सहायक खोलें, जारी रखें पर क्लिक करें, फिर Time Machine बैकअप या अन्य डिस्क से जानकारी ट्रांस्फ़र करने के लिए स्क्रीन पर आने वाले निर्देशों का पालन करें।
"क्या ट्रांस्फ़र करना है" चुनें।
ऐप्स: ऐप्लिकेशन चेकबॉक्स चुनें।
असंगत ऐप या नवीनतम संस्करण पहले ही से इंस्टॉल होने वाले ऐप्स को ट्रांस्फ़र नहीं किया जा सकता है या संभवतः उपयोग नहीं किया जा सकता है।
प्रयोगकर्ता खाते: आपके द्वारा ट्रांसफ़र किए जाने वाले प्रत्येक प्रयोगकर्ता खाते के नाम के आगे वाला चेकबॉक्स चुनें।
प्रयोगकर्ता के ऐप्स, दस्तावेज़, तस्वीरें, फ़िल्में, डेस्कटॉप, डाउनलोड फ़ोल्डर इत्यादि सहित ट्रांस्फ़र करने के लिए विशिष्ट जानकारी को चुनने हेतु चेकबॉक्स के आगे प्रकटीकरण त्रिकोण पर क्लिक करें।
ऐप्स से दस्तावेज़ और फ़ाइलें: “अन्य फ़ाइलें और फ़ोल्डर” चेकबॉक्स चुनें।
कंप्यूटर सेटिंग्स: कंप्यूटर और नेटवर्क सेटिंग्स चेकबॉक्स चुनें।
आपकी डेस्कटॉप तस्वीर, नेटवर्क सेटिंग, इत्यादि को ट्रांस्फ़र किया जाता है।
ट्रांस्फ़र शुरू करने के लिए, जारी रखें पर क्लिक करें।