
दूरस्थ Apple ईवेंट्स की अनुमति दें
आपका Mac अन्य कंप्यूटर पर चलने वाले ऐप्स से Apple ईवेंट्स स्वीकार कर सकता है। Apple ईवेंट Mac पर किया जाने वाला कार्य है, जैसे "यह दस्तावेज़ खोलें" या "प्रिंट करें"।
दूरस्थ Apple ईवेंट्स चालू होने पर, अन्य Mac पर चलने वाला AppleScript प्रोग्राम आपके Mac के साथ इंटरैक्ट कर सकता है। उदाहरण के लिए, प्रोग्राम आपके Mac पर स्थित दस्तावेज़ को खोल सकता है और प्रिंट कर सकता है।
Apple मेनू > सिस्टम प्राथमिकताएँ चुनें और फिर साझाकरण पर क्लिक करें।
दूरस्थ Apple ईवेंट्स चेकबॉक्स चुनें
निर्दिष्ट करें कि कौन इवेंट्स भेज सकता है:
सभी प्रयोगकर्ता: आपके कंप्यूटर का कोई भी प्रयोगकर्ता और आपके नेटवर्क पर कोई भी व्यक्ति ईवेंट्स भेज सकता है।
केवल ये प्रयोगकर्ता: जोड़ें बटन
पर क्लिक करें, फिर चुनें कि कौन इवेंट्स भेज सकता है। प्रयोगकर्ता और समूह में आपके कंप्यूटर के सभी प्रयोगकर्ता शामिल हैंI नेटवर्क प्रयोगकर्ता और नेटवर्क समूह में आपके नेटवर्क के लोग शामिल हैं।
AppleScript के बारे में अधिक जानकारी के लिए,AppleScript वेबसाइट देखें।