इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा
![](https://help.apple.com/assets/5AA195BD094622847B7F3DA3/5AA195BE094622847B7F3DAA/hi_IN/94713bb0f9a1091578bcbee721e90d36.png)
अपने Mac के साथ HomePod का उपयोग करें
AirPlay आपको संगीत और पॉडकास्ट जैसे कॉन्टेंट को iTunes से अपने Mac और इससे अपने HomePod पर स्ट्रीम करने की सुविधा देता है।
यह सुनिश्चित करें कि आपका Mac और HomePod समान वाई-फ़ाई नेटवर्क पर है।
अपने Mac पर iTunes खोलें।
iTunes में वॉल्यूम स्लाइडर के दाईं ओर AirPlay बटन
पर क्लिक करें। (यह बटन केवल तभी दिखाई देता है यदि आपका HomePod या अन्य बाहरी उपकरण उसी समान वाई-फ़ाई नेटवर्क पर है जिस पर आपका Mac है।)
उपकरणों की सूची में अपने HomePod के आगे स्थित चेकबॉक्स चुनें, फिर अपने कंप्यूटर से स्ट्रीम करने के लिए कुछ कॉन्टेंट चुनें।
नोट : यदि आप "इसमें स्विच करें" सूची से अपना HomePod चुनते हैं, तो आप अपने HomePod के माध्यम से बजाए जा रहे Apple Music जैसे ऑडियो स्रोत को iTunes विंडो से बदल सकते हैं और नियंत्रित कर सकते हैं।