iPhone पर Keynote में वेबपृष्ठ, ईमेल या स्लाइड से लिंक करें
आप टेक्स्ट, टेक्स्ट बॉक्स, इमेज, आकृतियों, रेखाओं, तीरों, और वीडियो को उन लिंक में बदल सकते हैं, जिन पर आप वेब पृष्ठ या ईमेल संदेश विंडो खोलने, या अन्य स्लाइड पर जाने के लिए प्रस्तुतीकरण के दौरान टैप कर सकते हैं।
आप जैसे ही टेक्स्ट बॉक्स या आकृति में टेक्स्ट टाइप करते हैं, Keynote वैध वेब पतों (URL) और ईमेल पतों का पता ऑटोमैटिकली लगाता है और वे सक्रिय लिंक हैं यह बताने के लिए उन्हें रेखांकित करता है। यदि आप Keynote को ऑटोमैटिकली लिंक खोजने नहीं देना चाहते हैं तो, तो आप स्वतः लिंक स्वरूपण बंद कर सकते हैं।
लिंक जोड़ें
किसी ऑब्जेक्ट या टेक्स्ट बॉक्स पर टैप करें, अथवा उस विशिष्ट टेक्स्ट का चयन करें, जिसे आप लिंक में बदलना चाहते हैं, फिर “लिंक करें” पर टैप करें।
“इससे लिंक करें” पर टैप करें और लिंक प्रकार (पृष्ठ, वेबपृष्ठ या ईमेल) चुनें।
गंतव्य के लिए विवरण निर्दिष्ट करें :
स्लाइड : प्रस्तुतीकरण की दूसरी स्लाइड पर जाता है। स्लाइड विकल्पों में से कोई एक विकल्प चुनें या “स्लाइड से लिंक करें” पर टैप करके स्लाइड संख्या चुनें।
वेबपृष्ठ : ब्राउज़र में वेबपृष्ठ खोलता है। “लिंक” फ़ील्ड में वेबपृष्ठ के लिए URL दर्ज करें। “डिस्प्ले” फ़ील्ड में वह टेक्स्ट दर्ज करें जो आप पाठकों को दिखाना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, हो सकता है कि आप डोमेन नाम दिखाना चाहें और नकि पूरा वेब पता।
ईमेल : यह वह ईमेल संदेश खोलता है जिसमें वह पता होता है जो आपने “प्रति” फ़ील्ड में पहले से डाल रखा है। “डिस्प्ले” फ़ील्ड में वह टेक्स्ट दर्ज करें जो आप पाठकों को दिखाना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, हो सकता है कि आप प्राप्तकर्ता का नाम दिखाना चाहें और न कि पूरा ईमेल पता। “विषय” फ़ील्ड में विषय दर्ज करें या उसे ख़ाली छोड़ें।
स्लाइडशो से बाहर निकलें : स्लाइडशो को समाप्त करता है।
गंतव्य सत्यापित करने के लिए “वापस जाएँ” पर टैप करें, फिर “स्लाइड पर जाएँ”, “लिंक खोलें” या “ईमेल लिखें” बटन पर टैप करें।
यदि आपको लिंक सत्यापित करने की आवश्यकता नहीं है, तो नियंत्रण बंद करने के लिए शीट पर टैप करें।
लिंक किया गया टेक्स्ट रेखांकित हो जाता है और लिंक किए गए ऑब्जेक्ट के आगे एक लिंक आइकॉन (यह एक घुमावदार तीर जैसा दिखता है) प्रदर्शित होता है। जब आप अपनी प्रस्तुति चलाते हैं, तो यह आइकॉन दिखाई नहीं देता।
लिंक संपादित करें या निष्क्रिय करें
लिंक किए गए ऑब्जेक्ट में लिंक किए गए टेक्स्ट या लिंक आइकॉन पर टैप करें।
लिंक किए गए टेक्स्ट पर टैप करें (तालिका सेल में सबसे पहले सेल पर टैप करें, फिर लिंक आइकॉन पर टैप करें)।
लिंक संपादक में “लिंक सेटिंग्ज़” पर टैप करें।
अपने परिवर्तन करें या “लिंक हटाएँ” पर टैप करें।
जब आप लिंक हटाते हैं, लिंक टेक्स्ट बनाए रखा जाता है, लेकिन फ़ॉर्मैटिंग हटा दिया जाता है और लिंक अब सक्रिय नहीं रहती है।
काम पूरा हो जाने पर लिंक सेटिंग्ज़ बंद करने के लिए स्लाइड पर टैप करें।
लिंक के लिए ऑटोमैटिक फ़ॉर्मैटिंग बंद करें
यदि आप नहीं चाहते कि Keynote वेबसाइट URL और ईमेल पते को सक्रिय लिंक के रूप में फ़ॉर्मैट करे, तो आप स्वत: स्वरूपण बंद कर सकते हैं।
स्क्रीन के शीर्ष पर पर टैप करें।
“सेटिंग्ज़” पर टैप करें, फिर “""स्वतः सुधार""” पर टैप करें।
“लिंक शैली लागू करें” को बंद करें।
लिंक अब लिंक की तरह नहीं दिखते लेकिन फिर भी सक्रिय रहते हैं जब तक कि आप “ऑटो-डिटेक्ट लिंक” भी बंद न कर दें।
आपके द्नारा सभी Keynotes प्रस्तुतीकरण किए गए नए टेक्स्ट पर सेटिंग लागू होती है। मौजूदा लिंक बदलाव से प्रभावित नहीं होते।
आप अपने स्लाइडशो को इंटरएक्टिव प्रस्तुति के रूप में सेट अप कर सकते हैं जोकि किसी दर्शक द्वारा इसके लिंकों पर टैप किए जाने पर स्लाइड को बदल देता है। इंटरएक्टिव, केवल लिंक वाली प्रस्तुति विशेष रूप से किओस्क सेटिंग में उपयोगी होता है।