iCloud.com पर नोट्स खोजें
आप जो सटीक नोट चाहते हैं उसे खोजने के लिए नोट्स में खोजें—ख़ास टेक्स्ट, इमोजी, कोई विशेष अटैचमेंट खोजें या सुझाई गई खोज का उपयोग करें। “हाल ही में डिलीट किए गए” फ़ोल्डर के अलावा सभी फ़ोल्डर को खोजा जाता है।
iCloud.com पर नोट्स में, नोट्स सूची के शीर्ष पर खोज फ़ील्ड पर टैप करें।
यदि आपको नोट्स सूची दिखाई नहीं देती है, तो iCloud.com पर नोट्स में फ़ोल्डर या नोट्स की सूची दिखाएँ देखें।
“सुझाई गई खोज” के साथ अपनी खोज को परिष्कृत करने के लिए, खोज सूची में किसी एक विकल्प पर टैप करें।
वह टेक्स्ट लिखें, जिसे आप खोजना चाहते हैं।
पूर्ण नोट्स की सूची पर लौटने और खोज साफ़ करने के लिए, पर टैप करें।