Mac पर GarageBand में ऐम्प मॉडल चुनें
आप संपूर्ण ऐम्प मॉडल चुन सकते हैं जिसमें एक ऐम्प, एक कैबिनेट, एक EQ प्रकार और एक माइक्रोफ़ोन शामिल होता है।
Amp Designer मॉडल चुनें
मॉडल पॉप-अप मेनू : पहले से कॉन्फ़िगर किया गया मॉडल चुनें जिसमें एक ऐम्प, एक कैबिनेट, एक EQ प्रकार और एक माइक्रोफ़ोन शामिल होता है।
नीचे ऐम्प मॉडल के उन प्रकारों का संक्षिप्त विवरण दिया गया है जो Amp Designer में उपलब्ध होते हैं।
ट्वीड कॉम्बो
ट्वीड मॉडल 1950 के दशक और 1960 के शुरुआती दशक के अमेरिकी कॉम्बो पर आधारित होते हैं जिन्होंने ब्ल्यू, रॉक और कंट्री संगीत की ध्वनियों को तैयार करने में मदद की। उनकी वॉर्म, जटिल और साफ ध्वनि होती है जो सौम्य डिस्टॉर्शन से कर्कश ओवरड्राइव में सुगमता से आगे बढ़ती है जब आप गेन को बढ़ाते हैं। कई आधुनिक बुटीक ऐम्पलीफ़ायर ट्वीड शैली की सर्किटरी पर आधारित होते हैं।
क्लासिक अमेरिकी कॉम्बो
ब्लैक पैनल, ब्राउन पैनल और सिल्वर पैनल मॉडल 1960 के दशक के मध्य में प्रचलित अमेरिकी कॉम्बो से प्रेरित होकर बनाए गए हैं। इनकी ध्वनि निम्न-सिरे पर टाइट और सीमित डिस्टॉर्शन के साथ अधिक आवाज वाली और साफ होती है। ये साफ टोन वाले रॉक, विंटेज आरएंडबी, सर्फ़ म्यूजिक, कंट्री, जैज़ या किसी अन्य शैली के लिए उपयोगी होता है जिसमें स्ट्रोंग नोट डेफ़िनिशन अनिवार्य होती है।
ब्रिटिश स्टैक्स
ब्रिटिश स्टैक्स मॉडल 50- और 100-वॉट ऐम्पलीफ़ायर हेड पर आधारित होते हैं जो खास तौर पर 4 x 12 कैबिनेट के साथ युग्मित किये जाने पर मुख्य रूप से हेवी रॉक की ध्वनि तय करते हैं।
मध्यम गेन सेटिंग्ज़ में, ये ऐम्प मोटे कोर्ट और रिफ के लिए उपयुक्त होते हैं। गेन को बढ़ाने से गीतात्मक सोलो टोन और शक्तिशाली रिद्म गिटार अंश प्राप्त होते हैं। टोनल स्पेक्ट्रम में जटिल चढ़ाव और उतार से हेवी डिस्टॉर्शन का उपयोग किए जाने पर भी टोन साफ़ और आकर्षक रहती है।
ब्रिटिश कॉम्बो
ब्रिटिश कॉम्बो भड़कीली, ट्रेबल से भरपूर ध्वनि को कैप्चर करता है जिसका संबंध 1960 के दशक के ब्रिटिश रॉक और पॉप से है। इन ऐम्प की सोनिक विशेषता उनके उच्चस्तरीय प्रतिक्रिया से ज्ञात होती है हालांकि वे कोमल डिस्टॉर्शन और समायोजित कंप्रेशन के कारण कभी-कभार कठोर ध्वनि निकालते हैं।
ब्रिटिश अल्टरनेटिव्स
1960 के दशक के अंतिम वर्षों के ऐम्पलीफ़ायर हेड और कॉम्बो जिन्होंने सनशाइन मॉडल को प्रेरित किया, तेज़ आवाज वाले और आक्रामक होते हैं जबकि इनमें पूर्ण मध्य आवृत्तियाँ होती हैं। ये ऐम्प एकल स्वर सोलो, पावर कोर्ड और बड़े, खुले कोर्ड के लिए उपयुक्त होते हैं—जो उन्हें 1990 के दशक के ''ब्रिटपॉप'' बैंड के साथ लोकप्रिय बनाते हैं। स्टेडियम ऐम्प किसी अस्पष्ट डिस्टॉर्शन में लुप्त हुए बगैर अत्यधिक उँचे स्तरों पर बजाने की उनकी क्षमता के कारण मशहूर हैं। वे क्रिस्प ट्रेबल और बेजोड़ नोड डेफ़िनिशन बनाए रखते हैं चाहे उन्हें अधिकतम गेन सेटिंग्ज़ पर बजाया जाए।
मेटल स्टैक्स
मेटल स्टेक मॉडल शक्तिशाली, हाई-गेन ऐम्पलीफ़ायर से प्रेरित हैं जोकि आधुनिक हार्ड रॉक और मेटल संगीतकारों के पसंदीदा हैं। ये सभी 4 x 12 कैबिनेट के साथ युग्मित किए जाते हैं। उनके सिग्नेचर टोन में हेवी डिस्टॉर्शन से लेकर अत्यधिक हेवी डिस्टॉर्शन तक शामिल होते हैं। यदि आपको शक्तिशाली लो, कठोर हाई और अपनी गिटार टोन में लंबे सस्टेन चाहिए तो ये मॉडल आदर्श हैं।
अतिरिक्त कॉम्बो
इस श्रेणी के कॉम्बो और यूटिलिटी मॉडल बहुउपयोगी ऐम्प होते हैं जिनका उपयोग आप विविध प्रकार की संगीत शैलियों के लिए कर सकते हैं।