
AVEDEV
AVEDEV फ़ंक्शन, संख्याओं के सेट और उनके औसत (अंकगणितीय माध्य) के अंतर के औसत को दर्शाता है।
AVEDEV(value, value…)
value: एकल मान या संग्रह। प्रत्येक मान संख्या मान, तिथि/समय मान या अवधि मान होना चाहिए। सभी मान समान मान प्रकार के होने चाहिए।
value…: वैकल्पिक रूप से एक या एक से अधिक अतिरिक्त मानों या मानों के संग्रहों को शामिल करें।
नोट्स
AVEDEV औसत प्राप्त करने के लिए संख्याओं के योग को संख्याओं की संख्या से विभाजित करता है। औसत और प्रत्येक संख्या के बीच के अंतर (पूर्ण मान) को जोड़ा जाता है और संख्याओं की संख्या से उसे विभाजित किया जाता है।
यदि value में तिथि/समय मान होता है, तो अवधि मान दर्शाया जाता है।
उदाहरण |
---|
=AVEDEV(2, 2, 2, 4, 4, 4) 1 दर्शाता है। =AVEDEV(2, 2, 2, 2, 3, 3, 3, 3, 4, 4, 4, 4) 0.666666666666667 दर्शाता है। =AVEDEV("3d", "6d", "4d", "7d") 1d 12h दर्शाता है, जो एक अवधि मान है। =AVEDEV("1/12/2010", “31/12/2011", “30/9/2013") 371d 18h 40m दर्शाता है, जो एक अवधि मान ही है। |