
QUOTIENT
QUOTIENT फ़ंक्शन दो संख्याओं के पूर्णांक भागफल को दर्शाता है। दोनों वितर्क संख्या मान हैं।
फ़ॉर्मूला और फ़ंक्शन के उपयोग की मूलभूत बातें जानने के लिए फ़ॉर्मूला ओवरव्यू और फ़ंक्शन ओवरव्यू देखें।
QUOTIENT(dividend, divisor)
dividend: एक संख्या से विभाजित होने वाली दूसरी संख्या।
divisor: एक संख्या, जिसमें दूसरी संख्या का भाग देना है। यदि भाजक 0 है, तब 0 द्वारा विभाजित किए जाने पर फ़ंक्शन एरर दर्शाएगा।
नोट्स
यदि भाज्य या भाजक दोनों में से कोई एक, लेकिन दोनों नहीं, ऋणात्मक हो, तो परिणाम ऋणात्मक होगा। यदि भाज्य और भाजक के चिह्न एक समान हों, तो परिणाम धनात्मक होगा।
भागफल का केवल पूर्ण भाग ही दर्शाया गया है। भिन्नात्मक भाग (या शेषफल) को नज़रअंदाज़ किया गया है।
उदाहरण |
---|
=QUOTIENT(5, 2) 2 दर्शाता है, क्योंकि 5 को 2 से विभाजित करने पर भागफल 2.5 प्राप्त होता है और इसलिए भिन्नात्मक भाग को नज़रअंदाज़ किया गया है। =QUOTIENT(5.99, 2) 2 दर्शाता है, क्योंकि 5.99 को 2 से विभाजित करने पर भागफल 2.995 प्राप्त होता है और इसलिए भिन्नात्मक भाग को नज़रअंदाज़ किया गया है। =QUOTIENT(-5, 2) -2 दर्शाता है, क्योंकि -5 को 2 से विभाजित करने पर भागफल -2.5 प्राप्त होता है और इसलिए भिन्नात्मक भाग को नज़रअंदाज़ किया गया है। =QUOTIENT(-6, -2) 3 दर्शाता है, क्योंकि -6 को -2 से विभाजित करने पर भागफल 3 प्राप्त होता है। =QUOTIENT(5, 6) 0 दर्शाता है, क्योंकि 5 को 6 से विभाजित करने पर भागफल 0.833333333333333 प्राप्त होता है और इसलिए भिन्नात्मक भाग को नज़रअंदाज़ किया गया है। |