
TRUNC
TRUNC फ़ंक्शन, संख्या को निर्दिष्ट अंकों की संख्या तक काटकर दर्शाता है। दोनों वितर्क संख्या मान हैं।
TRUNC(number, digits)
number: संख्या।
digits: दशमलव बिंदु के सापेक्ष उस अंकों की संख्या, जिसे आप रखना चाहते हैं, को निर्दिष्ट करने वाला वैकल्पिक मान। धनात्मक संख्या, दशमलव बिंदु की दाईं ओर शामिल होने वाले अंकों (दशमलव स्थान) को प्रदर्शित करता है। ऋणात्मक संख्या, दशमलव बिंदु की बाईं ओर शून्यों (संख्या के अंत में शून्यों की संख्या) से प्रतिस्थापित होने वाले अंकों को प्रदर्शित करता है। यदि digits मिटाया जाता है, तो उसे 0 माना जाता है।
उदाहरण |
---|
=TRUNC(1.50, 0) 1 दर्शाता है (दशमलव भाग नज़रअंदाज़ किया गया है)। =TRUNC(1.23456, 3) 1.234 दर्शाता है (तीसरे दशमलव स्थान के बाद की सभी संख्याओं को नज़रअंदाज़ किया गया है)। =TRUNC(1111.222, -2) 1,100 दर्शाता है (दशमलव बिंदु की बाईं ओर के अंतिम दो स्थानों को 0 (सैकड़ा निर्दिष्ट है) से प्रतिस्थापित किया गया है और दशमलव भाग नज़रअंदाज़ किया गया है)। =TRUNC(-2.8, 0) -2 दर्शाता है (दशमलव भाग नज़रअंदाज़ किया गया है)। |