VLOOKUP
VLOOKUP फ़ंक्शन, बाएँ स्तंभ के मानों का उपयोग पंक्ति और स्तंभ संख्या से उस पंक्ति में स्तंभ को चुनने के लिए करके स्तंभों के संग्रह से मान को परिणाम के रूप में दर्शाता है।
नुस्ख़ा : किसी भी दिशा में काम करने वाली उन्नत खोज के लिए, XLOOKUP का उपयोग करें।
VLOOKUP(search-for, columns-range, return-column, close-match)
search-for: पता लगाया जाने वाला मान। search-for में कोई भी मान या REGEX स्ट्रिंग हो सकती है।
columns-range: सेलों का संग्रह। columns-range में सेलों के एकल श्रेणी का संदर्भ शामिल होना चाहिए जिसमें कोई भी मान हो सकता है।
return-column: परिणामी सेल की सापेक्ष स्तंभ संख्या को निर्दिष्ट करने वाला संख्या मान। संग्रह में सबसे बायाँ स्तंभ, स्तंभ 1 है।
close-match: सटीक मिलान की आवश्यकता है या नहीं, यह निर्धारित करने वाला वैकल्पिक मोडल मान।
निकट का मिलान (TRUE, 1, or omitted): सटीक मिलान नहीं मिलने पर बाएँ स्तंभ के सबसे बड़े मान वाली पंक्ति का चयन करें जो कि खोज मान के बराबर या इससे कम हो। यदि close match का उपयोग किया जाता है, तो search-for में वाइल्डकार्ड का उपयोग नहीं किया जा सकता है।
सटीक मिलान (FALSE या 0): सटीक मिलान नहीं मिलने पर त्रुटि उत्पन्न होगी। यदि exact match का उपयोग किया जाता है, तो search-for में वाइल्डकार्ड का उपयोग किया जा सकता है। आप वाइल्डकार्ड ? (प्रश्नवाचक चिह्न), एक से अधिक वर्णों को दर्शाने के लिए * (तारक चिह्न) तथा वाइल्डकार्ड के बदले बाद में आने वाले वर्ण से मेल कराने हेतु ~ (टाइल्ड) का उपयोग कर सकते हैं। REGEX का उपयोग केवल VLOOKUP में किया जा सकता है यदि आप exact match उपयोग करते हैं।
नोट्स
VLOOKUP निर्दिष्ट संग्रह के सबसे बाएँ स्तंभ के मानों की खोज मान से तुलना करता है। जब तक सटीक मिलान की आवश्यकता न हो मिलने पर बाएँ स्तंभ के सबसे बड़े मान वाली पंक्ति का चयन किया जाता है जो कि खोज मान से कम या इसके बराबर हो। और फिर उस पंक्ति में निर्दिष्ट स्तंभ से मान, फ़ंक्शन द्वारा दर्शाया जाता है। यदि सटीक मिलान की आवश्यकता है और सबसे बाएँ स्तंभ के मानों में से किसी भी मान का खोज मान से मिलान नहीं होता है, तो फ़ंक्शन त्रुटि दर्शाता है।
उदाहरण |
---|
निम्नलिखित तालिका में : |
A | B | C | D | |
---|---|---|---|---|
1 | 0 | A | lorem | 1 |
2 | 20 | E | ipsum | 2 |
3 | 40 | I | dolor | 3 |
4 | 60 | O | sit | 4 |
5 | 80 | U | amet | 5 |
=VLOOKUP(20,A1:D5,2), "E" को दर्शाता है क्योंकि मान "E" निर्दिष्ट (columns-range) के संग्रह में दूसरे स्तंभ (return-column) में 20 (search-for) के समान ही एक ही पंक्ति में है। =VLOOKUP(39, A1:D5, 2), "E" को दर्शाता है क्योंकि "E", 20 के समान एक ही पंक्ति में है जो कि निर्दिष्ट संग्रह के दूसरे स्तंभ में दिए गए मान (39) से कम सबसे निकट का मिलान है। =VLOOKUP("M", B1:D5, 2), "dolor" को दर्शाता है क्योंकि "dolor", "I" के समान एक ही स्तंभ में है जो कि निर्दिष्ट संग्रह (जो कि स्तंभ C है क्योंकि पहला निर्दिष्ट किया गया स्तंभ B था) के दूसरे स्तंभ में दिए गए मान ("M") से कम सबसे निकट का मिलान है। =VLOOKUP("C", B1:D5, 2), "lorem", को दर्शाता है क्योंकि "lorem", "A" के समान एक ही पंक्ति में है जो कि निर्दिष्ट संग्रह के दूसरे स्तंभ में दिए गए मान ("C") से कम सबसे निकट का मिलान है। =VLOOKUP("blandit", C1:D5, 2), 5 को दर्शाता है क्योंकि 5, "amet" के समान एक ही पंक्ति में है जो कि निर्दिष्ट संग्रह के दूसरे स्तंभ में निर्दिष्ट श्रेणियों में अंतिम मान है क्योंकि "blandit" नहीं मिल पाया था। =VLOOKUP("C", B1:D5, 3, TRUE), 1 को दर्शाता है क्योंकि 1, "A" के समान एक ही पंक्ति में है जो कि निर्दिष्ट संग्रह के तीसरे स्तंभ में दिए गए मान ("C") से कम सबसे निकट का मिलान है। =VLOOKUP("C", B1:D5, 3, FALSE) त्रुटि दर्शाता है क्योंकि मान "C" नहीं मिल सका (कोई सटीक मिलान नहीं था) और सटीक मिलान FALSE (कोई सटीक मिलान के नहीं मिलने पर त्रुटि दर्शाता है) के रूप में निर्दिष्ट था। =VLOOKUP("C", B1:D5, 4, TRUE), त्रुटि दर्शाता है क्योंकि निर्दिष्ट संग्रह (जिसमें केवल तीन स्तंभ हैं) में कोई चौथा स्तंभ नहीं है। =VLOOKUP(REGEX("^a.*"), C1:D5, 2, FALSE) 5 दर्शाता है, क्योंकि 5 "amet" की तरह समान पंक्ति में होता है, जो C1:D5 में "a" से शुरू होने वाला पहला शब्द है। |