Mac पर संपर्क में खाता प्राथमिकताएँ बदलें
संपर्क में खाता प्राथमिकताएँ का इस्तेमाल कर अपने संपर्क खाते के बारे में सूचना देखें या संपादित करें, कोई खाता जोड़ें और यदि आवश्यक हो तो सर्वर विकल्प सेट करें।
इन प्राथमिकताओं को देखने के लिए, अपने Mac पर संपर्क ऐप में, संपर्क > प्राथमिकता चुनें, और फिर खाते पर क्लिक करें।
खाता सूची | आपके संपर्क खातों की एक सूची (CardDAV तथा LDAP सूचित करते हैं कि सर्वर पर डेटा का कैसे इस्तेमाल किया जाता है)। खाते के लिए विकल्प देखें: इसे सूची से चुनें। खाता जोड़ें : जोड़ें बटन पर क्लिक करें। यदि आप अपना सूचीबद्ध खाता प्रकार नहीं देखते हैं, तो अन्य संपर्क खाते पर क्लिक करें, जारी रखें पर क्लिक करें, फिर खाते की सूचना प्रदान करें। खाता हटाएँ: खाता चुनें, फिर हटाएँ बटन पर क्लिक करें। उस खाते के संपर्क आपके Mac से हटा दिए जाते हैं। |
खाता जानकारी | आपके खाते का एक विवरण, जिसका इस्तेमाल संपर्क में खाते के नाम के रूप में और आपके यूज़र सूचना के रूप में किया जाता है। अस्थाई रूप से खाते का उपयोग रोकें: “यह खाता सक्षम करें” का चेकबॉक्स अचयनित करें। खाते के संपर्क आपके Mac से हटा दिए जाते हैं (जब तक कि आप चेकबॉक्स फिर से चयनित नहीं कर लेते)। बदलाव करें कि संपर्क कितनी बार नवीनीकृत किए जाएँगे : पॉप-अप मेनू पर क्लिक करें फिर एक विकल्प का चुनाव करें। |
सर्वर सेटिंग्ज़ | यदि यह पेन उपलब्ध है, इसमें खाते के सर्वर का पता और सर्वर के अन्य विकल्प मौजूद होते हैं। |