इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा
![](https://help.apple.com/assets/5C36664A094622054920B628/5C36664C094622054920B630/hi_IN/681a028e052633e3539058b41dcdb3b9.png)
Mac पर संपर्क में किसी समूह में संपर्क का पता बदलें
यदि आप संपर्क में समूहों का उपयोग करते हैं, तो आप उन समूह सदस्यों हेतु एक पूर्वनिर्धारित पता या नम्बर चुन सकते हैं, जिनके पास एकाधिक पते या फ़ोन नम्बर हों। जब कभी आप समूह को ईमेल भेजते हैं या संपर्क जानकारी प्रिंट करते हैं, चयनित पते का उपयोग किया जाता है।
अपने Mac के संपर्क ऐप
में, संपादित करें > वितरण सूची संपादित करें चुनें।
सूची से समूह चुनें
यदि आप संपर्क में एकाधिक खातों का उपयोग करते हैं, तो सूची खाते द्वारा व्यवस्थित की जाती है।
सबसे दाईं ओर के स्तंभ शीर्षक पर क्लिक करें, फिर ईमेल, फ़ोन या पता चुनें।
जिस पते या फ़ोन नम्बर का सही तरीके से उपयोग किया जाता है, उसे बोल्ड में रेखांकित किया जाता है।
भिन्न पते या नम्बर का उपयोग करने के लिए,इसे चुनें।
संपर्क केवल तभी किसी वितरण सूची में प्रकट होते हैं, जब वे किसी समूह के सदस्य होते हैं।