![](https://help.apple.com/assets/65E112EC05BB1B9DF201366A/65E112F06424D69AB30BB438/hi_IN/027012655ffa60501a6b40df04cf18a2.png)
Apple School Manager में डोमेन कॉन्फ़्लिक्ट के बारे में
आपको डोमेन नाम कॉन्फ़्लिक्ट का समाधान करना होगा। डोमेन के नाम पंजीकृत होते हैं और वैश्विक स्तर पर विशिष्ट होने चाहिए। डोमेन या डोमेन का नाम (जैसे कि सामान्य तौर पर जाना जाता है) वह नाम होता है जो एक व्यक्तिगत सदस्य के बजाए बड़े संगठन को नामित करता है।
यदि आप किसी डोमेन को सत्यापित करने की कोशिश करते हैं और सत्यापन विफल हो जाता है, तो हो सकता है कि उस डोमेन का उपयोग किसी और संगठन द्वारा किया जा रहा हो। उदाहरण के तौर पर :
संगठन A | संगठन B |
---|---|
डोमेन townshipschools.org सत्यापित करता है। | डोमेन townshipschools.org का उपयोग नहीं किया जा सकता है क्योंकि उसे संगठन A द्वारा पहले ही सत्यापित किया जा चुका है। |
डोमेन विवाद वर्कफ़्लो का उदाहरण
संगठन B अपनी संपर्क जानकारी (उस व्यक्ति का नाम जिससे संपर्क करने का अनुरोध किया जा रहा है, उनका ईमेल पता और उनके संगठन का नाम) संगठन A को भेजने का विकल्प चुन सकता है।
संगठन A यह विकल्प चुन सकता है कि डोमेन दावा हल करने के लिए वह संगठन B से संपर्क करना चाहता है या नहीं।
महत्वपूर्ण : डोमेन दावे के मामलों में Apple हस्तक्षेप नहीं करता है।