
Mac पर VoiceOver की मदद से टेक्स्ट के साथ काम करने का परिचय
ऐसे कई तरीक़े हैं जिनसे आप टेक्स्ट नैविगेट कर सकते हैं।
टेक्स्ट पढ़ें : VoiceOver टेक्स्ट पढ़ने के कई तरीक़े प्रदान करता है, जैसे कि पंक्ति, अनुच्छेद, शब्द, वाक्य आदि के अनुसार। टेक्स्ट पढ़ने के लिए VoiceOver का उपयोग करें देखें।
टेक्स्ट चुनें : आप मानक macOS कीबोर्ड शॉर्टकट, VoiceOver जेस्चर या क्विक नैविगेशन का उपयोग करके टेक्स्ट को चुन सकते हैं। टेक्स्ट चुनने के लिए VoiceOver का उपयोग करें देखें।
कॉन्टेंट पर स्क्रोल करें : VoiceOver कमांड और VoiceOver जेस्चर का उपयोग करते हुए आप कॉन्टेंट पर स्क्रॉल कर सकते हैं। कॉन्टेंट पर स्क्रोल करने के लिए VoiceOver का उपयोग करें देखें।
आप जो टाइप करते हैं उसे सुनें : VoiceOver वह बोल सकता है जो आप टाइप कर रहे हैं (जिसे टाइपिंग एको के नाम से जाना जाता है)। Mac पर आप जो टाइप करते हैं उसे सुनने के लिए VoiceOver का उपयोग करें देखें।
शब्द अतिरेक को ऐडजस्ट करें : टेक्स्ट पढ़ते या संपादित करते समय, VoiceOver विराम चिह्न, दोहराए गए स्पेस, लीडिंग इंडेंटेशन और अन्य टेक्स्ट विशेषताओं जैसे बोल्ड और इटैलिक टेक्स्ट को इंगित कर सकता है। टेक्स्ट नैविगेट करते समय शब्द अतिरेक ऐडजस्ट करने के लिए VoiceOver का उपयोग करें देखें।
वर्तनी और टेक्स्ट फ़ॉर्मैटिंग संबंधी समस्याओं के बारे में जानें : आप VoiceOver की मदद से आंशिक शब्दों को पूरा करने, ऑटोमैटिक वर्तनी सुधार का उपयोग करने, टेक्स्ट चेकर का उपयोग करने और फ़ॉर्मैटिंग-संबंधी अन्य समस्याओं को खोजने का काम कर सकते हैं। वर्तनी और टेक्स्ट फ़ॉर्मैटिंग संबंधी समस्याओं को खोजने के लिए VoiceOver का उपयोग करें देखें।
इस गाइड को ब्रेल रेडी फ़ॉर्मैट में डाउनलोड करें : BRF (अंग्रेज़ी)