
Windows पर Apple TV ऐप में Formula 1 देखें
Apple TV सब्सक्राइब करने पर Apple TV ऐप में Formula 1 के ज़रिए आपको Formula 1 रेस का ऐक्सेस मिलता है (केवल यू॰एस॰)।
रेस से पहले और बाद के कार्यक्रमों के अलावा, आप लाइव रेस के दौरान कई वीडियो फ़ीड में से अपनी पसंद की कोई भी फ़ीड चुन सकते हैं, चाहे वह ड्राइवर के नज़रिए से रेस को फ़ॉलो करना हो या रेस कोर्स को रियल-टाइम में ट्रैक करना। इससे आपको जुड़ाव महसूस करते हुए खेल देखने का अनुभव मिलता है।

नोट : कुछ Formula 1 रेस प्रमोशन के आधार पर देखने के लिए उपलब्ध हो सकती हैं, लेकिन सभी रेस, कार्यक्रम और फ़ीचर के पूर्ण ऐक्सेस के लिए Apple TV के सब्सक्रिप्शन की ज़रूरत होती है।
Formula 1 रेस देखें
अपने Windows डिवाइस पर Apple TV ऐप
पर जाएँ।निम्न में से कोई भी कार्य करें :
फ़ीचर किए गए इवेंट एक्सप्लोर करें : आइटमों में आगे बढ़ने के लिए
चुनकर ऐप विंडो के शीर्ष पर फ़ीचर किए गए इवेंट देखें।उपलब्ध रेस, प्रोग्राम आदि ब्राउज़ करें : किसी श्रेणी पंक्ति तक नीचे स्क्रोल करें, फिर उपलब्ध विकल्पों को देखने के लिए बाएँ या दाएँ नैविगेट करें।
नुस्ख़ा : किसी श्रेणी में सभी आइटम देखने के लिए पंक्ति का शीर्षक चुनें या किसी संग्रह के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।
देखना शुरू करने के लिए कोई इवेंट चुनें।
अगर रेस चल रही है, तो लाइव ब्रॉडकास्ट देखने के लिए “लाइव देखें” पर टैप करें या शुरुआत से देखने के लिए “शुरू से देखें” पर टैप करें।