
Windows पर Apple TV ऐप में MLS देखें
जब आप Apple TV को सब्सक्राइब कर लेते हैं, तो Apple TV ऐप में MLS से आपको Major League Soccer इवेंट का ऐक्सेस मिल जाता है।
आप चल रहे मैचों को सबसे ताज़ा स्कोर के साथ देख सकते हैं, आगामी मैचों को ब्राउज़ कर सकते हैं और खेल से पहले और बाद वाले कार्यक्रम और लाइव लुक-इन, विश्लेषण और चर्चा वाले ह्विप-अराउंड कार्यक्रम को ऐक्सेस कर सकते हैं।

नोट : कुछ MLS गेम प्रमोशन के आधार पर देखने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं, लेकिन सभी गेम, कार्यक्रमों और फ़ीचर के पूर्ण ऐक्सेस के लिए सब्सक्रिप्शन की ज़रूरत होती है। संयुक्त राज्य अमेरिका में वाणिज्यिक प्रतिष्ठान dtv.biz/Apple पर जाकर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Major League Soccer देखें
अपने Windows डिवाइस पर Apple TV ऐप
पर जाएँ।इनमें से कोई एक कार्य करें :
फ़ीचर किए गए मैच एक्सप्लोर करें : आइटमों में आगे बढ़ने के लिए
चुनकर ऐप विंडो के शीर्ष पर फ़ीचर किए गए मैच देखें। अधिक जानकारी देखने के लिए कार्यक्रम या मैच चुनें या बाद में देखने के लिए इसे अपनी वॉचलिस्ट में जोड़ें पर क्लिक करें।उपलब्ध मैच, लीग स्टैंडिंग आदि ब्राउज़ करें : किसी श्रेणी पंक्ति तक नीचे स्क्रोल करें, फिर उपलब्ध विकल्पों को देखने के लिए बाएँ या दाएँ नैविगेट करें।
नुस्ख़ा : किसी श्रेणी में सभी आइटम देखने के लिए पंक्ति का शीर्षक चुनें या किसी संग्रह के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।
किसी ख़ास क्लब के बारे में अधिक जानकारी देखें : “सभी क्लब” पंक्ति तक नीचे स्क्रोल करें, किसी क्लब पर बाएँ या दाएँ नैविगेट करें, क्लब चुनें, फिर उपलब्ध श्रेणी पंक्तियों को ब्राउज़ करें।
देखना शुरू करने के लिए कोई इवेंट या मैच चुनें; या अगर आपने Apple TV को सब्सक्राइब नहीं किया है, तो सब्सक्राइब करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
नोट : लाइव स्कोर बंद करने के लिए सामान्य सेटिंग्ज़ बदलें देखें।
ख़ास पलों को देखें
जब आप चल रहे किसी मैच को लाइव देखना शुरू करते हैं, तो आप उन सभी “ख़ास पल” को देखकर मैच की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं, जो आपसे छूट गए थे। आप मैच के दौरान किसी भी समय “ख़ास पल” को ब्राउज़ कर सकते और देख सकते हैं।
अपने Windows डिवाइस पर Apple TV ऐप
पर जाएँ।निम्न में से कोई भी करें :
जारी मैच का कैचअप देखें : लाइव मैच चुनें, फिर पॉप-अप मेनू से कैचअप चुनें।
मैच के दौरान ख़ास पलों पर जाएँ : मैच देखने के दौरान, प्लेबैक कंट्रोल दिखाएँ, “ख़ास पल” चुनें, फिर “ख़ास पल” टैब से ख़ास पल चुनें।
यदि आप मैच को आगे बढ़ा रहे हैं, तो “ख़ास पल” मैच की शुरुआत से ही चलना शुरू हो जाते हैं या फिर “ख़ास पल” टैब से आपके द्वारा चुने गए “ख़ास पल” से चलना शुरू हो जाते हैं।
“ख़ास पल” को देखते समय, आप निम्नलिखित में से कोई एक काम कर सकते हैं :
संग्रह ब्राउज़ करें : बाएँ या दाएँ नैविगेट करें।
मैच पर वापस जाएँ : व्यूअर के निचले-बाएँ कोने में “लाइव पर जाएँ” चुनें।
किसी और लाइव मैच पर जल्दी से स्विच करें
Windows डिवाइस पर Apple TV ऐप
में मैच के प्लेबैक के दौरान, प्लेबैक कंट्रोल दिखाएँ।निचले-बाएँ कोने में लाइव स्पोर्ट्स चुनें, फिर दिखाई देने वाली पंक्ति से कोई मैच चुनें।
नोट : MLS की उपलब्धता देश या क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। Apple सहायता आलेख Apple मीडिया सेवाओं की उपलब्धता देखें।