एक नज़र में Android पर Apple TV ऐप
Android पर Apple TV ऐप आपकी वह ख़ास जगह है जहाँ आप Apple TV पर Apple Originals, Major League Soccer (MLS) और Formula 1 (केवल यू॰एस॰) देख सकते हैं।

Apple TV ऐप में आप यह कर सकते हैं :
Apple TV सब्सक्राइब करें और देखें, जिस पर Apple के ऑरिजनल टीवी कार्यक्रम और फ़िल्में देखी जा सकती हैं। साथ ही, आप यू॰एस॰ में Major League Soccer (MLS) और Formula 1 भी देख सकते हैं
अपनी पसंद और देखने की हिस्ट्री के आधार पर Apple TV अनुशंसाएँ पाएँ
अपने Android डिवाइस पर Apple TV फ़िल्में और टीवी कार्यक्रम डाउनलोड करें ताकि आप इंटरनेट से कनेक्ट न होने पर भी उन्हें देख सकें
यदि आप एक से ज़्यादा डिवाइस पर Apple TV ऐप का उपयोग करते हैं, तो आप एक डिवाइस पर देखना शुरू करने के बाद, फिर दूसरे डिवाइस पर वहीं से शुरू कर सकते हैं जहाँ आपने छोड़ा था। देखने के सभी तरीक़ों के लिए Apple TV, MLS Season Pass आदि कैसे देखें देखें।