Android पर Apple TV ऐप में Apple TV सब्सक्राइब करें
आप अपने Android डिवाइस पर Apple TV ऐप में Apple TV सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Apple One को सब्सक्राइब करके आप अपने Apple TV सब्सक्रिप्शन को अन्य Apple सेवाओं के साथ बंडल करने का विकल्प चुन सकते हैं। Apple सहायता आलेख Apple सब्सक्रिप्शन को Apple One के साथ बंडल करें देखें।
नोट : कुछ देशों और क्षेत्रों में आप Apple TV सब्सक्राइब करने के लिए Google Play Store का उपयोग नहीं कर पाएँगे। Apple सहायता आलेख Apple मीडिया सेवाओं की उपलब्धता देखें।
Apple TV सब्सक्राइब करें
Apple TV एक सब्सक्रिप्शन स्ट्रीमिंग सेवा है जिसके ज़रिए प्रशंसित ऑरिजनल सीरीज़, फ़िल्में, डॉक्यूमेंट्री, Major League Soccer (MLS), Friday Night Baseball डबलहेडर देख सकते हैं। साथ ही, यू॰एस॰ में Formula 1 और बहुत कुछ देखा जा सकता है।
अपने Android डिवाइस पर Apple TV ऐप
पर जाएँ।स्क्रीन के नीचे Apple TV पर टैप करें, फिर सब्सक्रिप्शन या मुफ़्त ट्रायल बटन पर टैप करें।
Google Play Store में मुफ़्त ट्रायल (यदि योग्य हो) और सब्सक्रिप्शन विवरण की समीक्षा करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
अपना सब्सक्रिप्शन रद्द करें
अपने Android डिवाइस पर Apple TV ऐप
पर जाएँ।सेटिंग्ज़ मेन्यू खोलने के लिए ऊपरी दाएँ कोने में अपने खाता आइकॉन पर टैप करें।
खाता सेटिंग्ज़ पर टैप करें, फिर सब्सक्रिप्शन प्रबंधित करें पर टैप करें।
अपना सब्सक्रिप्शन बदलने या रद्द करने के लिए Google Play Store में ऑनस्क्रीन निर्देशों का पालन करें।
नोट : Apple TV, Friday Night Baseball, Major League Soccer (MLS), Formula 1 और Apple One सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं हैं। Apple सहायता आलेख Apple मीडिया सेवाओं की उपलब्धता देखें।