
Mac पर TextEdit में विशेष वर्ण डालें
आप TextEdit दस्तावेज़ों में विशेष वर्ण, चिह्न और अन्य भाषाओं के वर्ण जोड़ सकते हैं।
नोट : जब आप रिच टेक्स्ट दस्तावेज़ को संपादित करते हैं तो TextEdit द्वारा सीधे उद्धरण चिह्नों और डबल हाइफ़न को मुड़े हुए उद्धरण चिह्नों और em डैश से ऑटोमैटिकली प्रतिस्थापित किया जाता है। ये सेटिंग बदलने के लिए नया दस्तावेज़ विकल्प देखें।
विशेष वर्ण डालें
वर्ण व्यूअर का उपयोग कर गणितीय चिह्न, तीर इत्यादि जोड़ें।
अपने Mac पर TextEdit ऐप
में सम्मिलन बिंदु को दस्तावेज़ में उस स्थान पर रखें जहाँ आप वर्ण जोड़ना चाहते हैं।
“संपादित करें” > “ईमोजी और चिह्न” चुनें, फिर कोई वर्ण चुनें।
वर्ण व्यूअर के बारे में अधिक जानकारी लिए ईमोजी और चिह्न उपयोग करें देखें।
अगर Apple Intelligence* चालू है, तो आप Genmoji नाम का कस्टम ईमोजी बना सकते हैं। Genmoji से अपनी ख़ुद की ईमोजी बनाएँ देखें।
अन्य भाषाओं में वर्ण दर्ज करें
अपने Mac के TextEdit ऐप में निम्नलिखित में से कोई करें :
ऐक्सेंट चिह्नों वाले वर्ण दर्ज करें : ऐक्सेंट चिह्न वाले वर्ण दर्ज करें देखें।
आप जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं उसे बदलें : दूसरी भाषा में लिखें देखें।
लेखन दिशाएँ मिलाएँ : दाएँ-से-बाएँ टेक्स्ट (जैसे कि अरबी या हिब्रू) को बाएँ-से-दाएँ टेक्स्ट में मिश्रित करने के लिए (जैसे कि अंग्रेजी), देखें टेक्स्ट की दिशा बदलें। या फ़ॉर्मैट > टेक्स्ट > लेखन दिशा में जाकर दिशा चुनें।
लंबवत टेक्स्ट दर्ज करें : वर्टिकल टेक्स्ट का इस्तेमाल करने वाली भाषाओं के लिए फ़ॉर्मैट > लेआउट को वर्टिकल बनाएँ चुनें। आप दस्तावेज़ पर डबल-क्लिक कर लेआउट ओरिएंटेशन > लंबवत चुन सकते हैं। क्षैतिज टेक्स्ट पर वापस जाने के लिए फ़ॉर्मैट > लेआउट क्षैतिज बनाएँ चुनें।