
Mac पर शॉर्टकट में क्रिया सूची को नैविगेट करें
क्रियाएं शॉर्टकट के बिल्डिंग ब्लॉक्स होते हैं। जैसे ही आप अपने कस्टम शॉर्टकट में क्रियाएँ जोड़ते हैं, आप प्रत्येक क्रिया से संबंधित जानकारी देख सकते हैं, श्रेणी या खोज शब्द द्वारा उपलब्ध क्रियाओं की सूची को क्रमित कर सकते हैं और भविष्य के उपयोग के लिए पसंदीदा क्रियाएँ बना सकते हैं। चूँकि कई क्रियाएँ आपके डिवाइस के अन्य ऐप्स का उपयोग करती हैं, इसलिए आप क्रियाओं को उनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप के अनुसार क्रमित देख सकते हैं।
जैसे ही आप शॉर्टकट बनाते हैं, शॉर्टकट ऐप पूर्वानुमान लगाता है कि आप अगली बार कौन सी क्रिया को उपयोग कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि अंतिम ऐक्शन Contacts ऐक्शन है, तो ऐप ऐसे ऐक्शंस की सलाह देता है जैसे Call या FaceTime. ऐसे शॉर्टकट Get Current Song ऐक्शन के साथ समाप्त होता है, तो सूची में सुझाए गए ऐक्शन होते हैं जैसे Add to Playlist या Get Details of Music.
नोट : कोई कार्य पूरा करने के लिए आपके डिवाइस पर दूसरे ऐप का उपयोग करने वाली क्रियाओं के लिए आपको शॉर्टकट संपादक में “ऐक्सेस की अनुमति दें” पर क्लिक करके अनुमति देना आवश्यक हो सकता है।
किसी विशिष्ट श्रेणी में सभी क्रियाओं को देखें
अपने Mac पर शॉर्टकट ऐप
में शॉर्टकट पर डबल-क्लिक करें।
शॉर्टकट संपादक में क्रिया श्रेणियों की सूची को प्रदर्शित करने के लिए
पर क्लिक करें।
श्रेणी नाम (उदाहरण के लिए, मीडिया या वेब) पर क्लिक करें।
आपके द्वारा चयनित श्रेणी से संबंधित सभी क्रियाएं सूची में दिखाई देती है, जिसे उपश्रेणियों द्वारा संगठित किया जाता है। (हो सकता है कि सभी उपलब्ध क्रियाएँ देखने के लिए आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े।)
किसी क्रिया के बारे में जानकारी देखें
अपने Mac पर शॉर्टकट ऐप
में शॉर्टकट पर डबल-क्लिक करें।
शॉर्टकट संपादक में क्रिया श्रेणियों की सूची को प्रदर्शित करने के लिए
पर क्लिक करें।
सूची में किसी क्रिया श्रेणी पर क्लिक करें (उदाहरण के लिए, वेब)।
उस श्रेणी में मौजूद सभी क्रियाओं की सूची दिखाई देती है। (हो सकता है कि सभी उपलब्ध क्रियाएँ देखने के लिए आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े।)
पॉइंटर को क्रिया के ऊपर मूव करें, फिर
पर क्लिक करें।
क्रिया का संक्षिप्त वर्णन दिखाई देता है जिसमें सामग्री प्रकार शामिल होता है जिसे इनपुट (यदि कोई हो तोi) और परिणामी आउटपुट के रूप में उपयोग किया जा सकता है। इनपुट और आउटपुट के बारे में अधिक जानने के लिए Mac पर शॉर्टकट कैसे काम करते हैं, इसका परिचय देखें।
नुस्ख़ा : क्रिया को शॉर्टकट में रखते ही आप क्रिया का वर्णन प्रदर्शित करने के लिए क्रिया के आइकॉन पर कंट्रोल-क्लिक कर सकते हैं, फिर “जानकारी दिखाएँ” पर क्लिक कर सकते हैं।
ऐक्शन की सूची सर्च करें
अपने Mac पर शॉर्टकट ऐप
में शॉर्टकट पर डबल-क्लिक करें।
शॉर्टकट संपादक में क्रिया श्रेणियों की सूची को प्रदर्शित करने के लिए
पर क्लिक करें।
सर्च फ़ील्ड में शब्द दर्ज करें।
वह खोज शब्द वाली क्रियाएँ दिखाने के साथ-साथ उन क्रियाओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप्स दिखाने के लिए सूची को सॉर्ट किया जाता है। एकाधिक श्रेणियों में कई क्रियाओं एक्सप्लोर करने के लिए प्राप्त करें, ढूंढें, या जोड़ें के लिए खोज करके देखें। आप संगीत या ईवेंट, या आप जो ऐप्स या सेवाएं उपयोग करते हैं ऐसे विशिष्ट विषयों के लिए भी खोज कर सकते हैं।
ऐप के लिए उपलब्ध सभी क्रियाएँ देखें
जैसे ही आप कस्टम शॉर्टकट बनाते हैं या मौजूदा शॉर्टकट को संशोधित करते हैं, आप ऐप के नाम के अनुसार उपलब्ध क्रियाओं की सूची को आसानी से सॉर्ट कर सकते हैं—उदाहरण के लिए, Safari ऐप का उपयोग करने वाली सभी क्रियाएँ देखना।
अपने Mac पर शॉर्टकट ऐप
में शॉर्टकट पर डबल-क्लिक करें।
शॉर्टकट संपादक में क्रिया श्रेणियों की सूची को प्रदर्शित करने के लिए
पर क्लिक करें।
ऐप्स पर क्लिक करें।
ऐप नाम पर क्लिक करें।
आपके द्वारा चुने गए ऐप से संबंधित सभी क्रियाएँ सूची में दिखाई देती हैं।
Siri द्वारा प्रस्तावित ऐक्शन देखें
Siri के सुझाव ऐक्शन सूची में दिखाई देते हैं और वह आपके द्वारा डिवाइस के उपयोग पर आधारित होते हैं।
अपने Mac पर शॉर्टकट ऐप
में शॉर्टकट पर डबल-क्लिक करें।
शॉर्टकट संपादक में
पर क्लिक करें, फिर क्रिया श्रेणियों की सूची प्रदर्शित करने के लिए “श्रेणियाँ” पर क्लिक करें।
“सुझाव” पर क्लिक करें, फिर आप अपने डिवाइस का उपयोग कैसे करते हैं, इससे संबंधित क्रियाओं को देखने के लिए दिखाई देने वाली सूची में नीचे तक स्क्रोल करें।
पॉइंटर को सूची में मौजूद क्रिया के ऊपर मूव करें, फिर क्रिया का वर्णन प्रदर्शित करने के लिए
पर क्लिक करें।
Siri में शॉर्टकट जोड़ने से संबंधित जानकारी के लिए अपनी आवाज़ के साथ शॉर्टकट चलाने के लिए Siri का उपयोग करें देखें।
किसी क्रियो को पसंदीदा के रूप में चिह्नित करें।
अपने Mac पर शॉर्टकट ऐप
में शॉर्टकट पर डबल-क्लिक करें।
शॉर्टकट संपादक खुलता है।
निम्न में से एक कार्य करें :
शॉर्टकट संपादक से मुख्य क्षेत्र में अपने शॉर्टकट में क्रिया के आइकॉन पर कंट्रोल-क्लिक करें, फिर “पसंदीदा” चुनें।
शॉर्टकट संपादक के दाएँ साइडबार में सूची में मौजूद क्रिया के ऊपर पॉइंटर को मूव करें, फिर
पर क्लिक करें और “पसंदीदा के रूप में जोड़ें” चुनें।
क्रिया को आपकी “पसंदीदा” सूची में जोड़ा जाता है।
पसंदीदा क्रियाएं देखें
अपने Mac पर शॉर्टकट ऐप
में शॉर्टकट पर डबल-क्लिक करें।
शॉर्टकट संपादक में क्रिया श्रेणियों की सूची को प्रदर्शित करने के लिए
पर क्लिक करें।
पसंदीदा पर क्लिक करें।
ऐसी क्रियाएं जिन्हें आपने पहले पंसदीदा के रूप में चिह्नित किया है सूची में दिखाई देती हैं।