शॉर्टकट क्या है?

शॉर्टकट अपने ऐप्स की मदद से एक या अधिक कार्यों को त्वरित रूप से करने का एक माध्यम है। शॉर्टकट ऐप आपको अनेक स्टेप्स के ज़रिए अपने ख़ुद के शॉर्टकट बनाने की सुविधा देता है। उदाहरण के लिए, एक “सर्फ़ टाइम” शॉर्टकट बनाएँ जो सर्फ़ रिपोर्ट बनाता है, बीच तक पहुँचने के लिए अनुमानित समय बताता है और आपकी सर्फ़ संगीत प्लेलिस्ट लॉन्च करता है।

जानें कि शॉर्टकट कैसे काम करते हैं?

क्रिया क्या है?

किसी शॉर्टकट का बिल्डिंग ब्लॉक यानी क्रिया किसी टास्क का सिंगल स्टेप होती है। इंटरनेट पर मौजूद कॉन्टेंट और सेवाओं के साथ-साथ अपने Apple डिवाइस पर मौजूद ऐप्स और कॉन्टेंट के साथ इंटरऐक्ट करने वाले शॉर्टकट बनाने के लिए क्रियाओं को मिक्स और मैच करें। प्रत्येक शॉर्टकट एक या अधिक क्रियाओं से बना होता है।

क्रियाओं के बारे में जानें

Automator वर्कफ़्लो ऑटोमैटिकली इंपोर्ट करें

अपने वर्तमान Automator वर्कफ़्लो को ड्रैग और ड्रॉप करके उन्हें आसानी से इंपोर्ट करें। आपके वर्कफ़्लो शॉर्टकट का ऐसा संग्रह बनते हैं जो रन होने के लिए तैयार हों।

Automator वर्कफ़्लो को शॉर्टकट में बदलें

मुझे शॉर्टकट कहाँ मिलेंगे?

गैलरी रचनात्मक और उपयोगी शॉर्टकट का एक अनोखा संकलन दिखाती है। शॉर्टकट संभावनाएँ जाँचने और शॉर्टकट कैसे बनते हैं देखने के लिए गैलरी एक्सप्लोर करें। जब आपको अपनी पसंद का गैलरी शॉर्टकट मिलता है, तो उसे अपने शॉर्टकट संग्रह में जोड़ें और अपनी ज़रूरतों के अनुसार उसे कस्टमाइज़ करें।

गैलरी एक्सप्लोर करें

शॉर्टकट यूज़र गाइड ब्राउज़ करने के लिए, पेज के सबसे ऊपर विषय-सूची पर क्लिक करें।

यूज़र गाइड में दिखाए गए सभी ऐप्स, सेवाएँ और कॉन्टेंट सभी देशों या क्षेत्रो में उपलब्ध नहीं हैं।
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.