रिमाइंडर जोड़े या बदलें
कार्य, प्रोजेक्ट, ग्रॉसरी और उन सभी चीजों के लिए रिमाइंडर जोड़ें जिनपर आप नजर बनाए रखना चाहते हैं और सूची में अपने रिमाइंडर व्यवस्थित करें। इसका उपयोग करते समय यदि आपको दूसरे ऐप पर कुछ करने के लिए वापस जाना है, जैसे Safari में वेबपृष्ठ, तो इसके लिए भी आप रिमाइंडर जोड़ सकते हैं। जब भी आप चाहें आप रिमाइंडर विवरण, सूची नाम इत्यादि बदल सकते हैं। आपके नए रिमाइंडर और बदलाव आपके उन सभी उपकरणों पर प्रदर्शित होते हैं जिन्हें आपने समान खाते के साथ सेट अप किया है।
रिमाइंडर सूची जोड़ें
बाईं ओर सूची जोड़ें बटन पर क्लिक करें, फिर एक खाता चुनें, यदि आपको एक से अधिक सेट अप करना है।
अपनी नई रिमाइंडर सूची के लिए नाम दर्ज करें, फिर रिटर्न दबाएँ।
रिमाइंडर जोड़ें
बाईं ओर रिमाइंडर सूची चुनें, फिर शीर्ष दाईं ओर जोड़ें बटन पर क्लिक करें (या Touch Barका उपयोग करें)।
रिमाइंडर के लिए टेक्स्ट दर्ज करें, फिर रिटर्न दबाएँ।
Siri से पूछें : कुछ इस तरह बोलिए :
“Remember to get light bulbs”
“Add bananas to my groceries list”
दूसरे ऐप से रिमाइंडर जोड़ें
वेबपृष्ठ, ईमेल, नक़्शा स्थान या इसके उपयोग के दौरान दूसरे ऐप में किसी चीज के लिए स्वयं को याद दिलाएँ, रिमाइंडर पर गए बिना।
Siri से पूछें : कुछ इस तरह बोलिए : “Remind me about this tomorrow.” Siri के बारे में और अधिक जानें।
जब आप दूसरे ऐप का उपयोग कर रहे होते हैं, तो ऐसा कुछ चुनें जिसे साझा किया जा सकता है, साझा बटन पर क्लिक करें, फिर रिमाइंडर चुनें। उदाहरण के लिए, आप Safari में देख रहे वेबपृष्ठ के लिए रिमाइंडर बना सकते हैं, नोट में चयनित नोट, नक्शे में स्थान या मार्गनिर्देश, या कार्ड बना सकते हैं जिसे आप संपर्क में देखते हैं।
यदि ऐप में साझा बटन नहीं है, तो उसपर क्लिक करें जिसे आप याद रखना चाहते हैं, फिर साझा > रिमाइंडर चुनें। उदाहरण के लिए, आप संदेश के लिए रिमाइंडर बनाने हेतु मेल के विषय पर या इवेंट के लिए रिमाइंडर बनाने हेतु कैलेंडर इवेंट के शीर्षक पर डबल-क्लिक कर सकते हैं।
FaceTime की मदद से आप कोई कॉल अस्वीकार करने पर रिमाइंडर बना सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वीडियो और ऑडियो कॉल करें प्राप्त करें देखें।
कुछ ऐप्स में, “साझा करें” मेंऊ में रिमाइंडर शामिल नहीं होते, इसलिए अप चयनित आइटम या स्थान का रिमाइंडर बनाने के लिए इसका उपयोग नहीं कर सकते।
रिमाइंडर विवरण जोड़ें या बदलें, फिर जोड़ें पर क्लिक करें।
दूसरे ऐप से रिमाइंडर जोड़ने के दौरान आप इन्हें जोड़ सकते हैं या बदल सकते हैं :
रिमाइंडर सूची : डायलॉग के ऊपरी-शीर्ष कोने में पॉप-अप मेनू पर क्लिक करें, फिर रिमाइंडर सूची चुनें।
नाम : जानकारी बटन के आगे नाम चुनें, फिर नया नाम दर्ज करें।
सूचना या प्राथमिकता : जानकारी बटन क्लिक करें, फिर निर्दिष्ट करें कि कब और कहाँ सूचित होना है, या प्राथमिकता सेट करें। रिमाइंडर सूचना के बारे अधिक सीखने के लिए, देखें रिमाइंडर के लिए सूचना सेट करें। प्राथमिकता दिखाने के लिए रिमाइंडर सूची में विस्मयादिबोधक चिह्न प्रदर्शित होता है : निम्न के लिए एक, मध्यम के लिए दो और उच्च के लिए तीन।
नोट्स : नाम के नीचे नोट दर्ज करें।
आपके रिमाइंडर में एक ऐप आइकॉन जोड़ दिया जाता है ताकि आप उस आइटम पर वापस जा सकें जिससे आपने रिमाइंडर बनाया है, जैसे Safari वेबपृष्ठ, मेल संदेश या नक़्शे स्थान।
रिमाइंडर विवरण जोड़ें या बदलें
रिमाइंडर पर पॉइंटर रखें, फिर जानकारी बटन पर क्लिक करें, रिमाइंडर के नाम के आगे के ख़ाली क्षेत्र पर डबल-क्लिक करें।
आप रिमाइंडर फ़ोर्स क्लिक भी कर सकते हैं; या इसे चुन सकते हैं, फिर Touch Bar का उपयोग करें।
इनमें से कोई एक कार्य करें :
नाम बदलें : नया नाम दर्ज करें।
आप रिमाइंडर सूची में रिमाइंडर नाम पर भी क्लिक करके भी नाम बदल सकते हैं।
किसी स्थान पर पहुँचते और जाने समय रिमाइंड होइए : दिन चुनें, स्थान निर्दिष्ट करें या दोनों करें। रिमाइंडर सूचना के बारे अधिक सीखने के लिए, देखें रिमाइंडर के लिए सूचना सेट करें।
आप देखें > कैलेंडर दिखाएँ भी चुन सकते हैं, फिर साइडबार में कैलेंडर पर तिथि पर रिमाइंडर ड्रैग कर सकते हैं। रिमाइंडर ड्रैग करने के लिए, इसके नाम के दाईं ओर ख़ाली क्षेत्र पर क्लिक करें।
नोट जोड़ें : नोट दर्ज करें।
प्राथमिकता बदलें : प्राथमिकता पॉप-अप मेनू पर क्लिक करें फिर एक विकल्प चुनें।
प्राथमिकता दिखाने के लिए रिमाइंडर सूची में विस्मयादिबोधक चिह्न प्रदर्शित होता है : निम्न के लिए एक, मध्यम के लिए दो और उच्च के लिए तीन।
आप एक या अधिक रिमाइंडर चुनकर, फिर निम्न के लिए कमांड-१, मध्यम के लिए कमांड-२, उच्च के लिए कमांड-३ या कुछ नहीं के लिए कमांड-४ दबाकर भी प्राथमिकता बदल सकते हैं।
नुस्ख़ा : जिन पतों पर आप बार-बार जाते हैं, जैसे काम पर या घर, उनके लिए आसानी से स्थान बनाने के लिए, संपर्क में अपने कार्ड में उन पतों को जोड़ें। फिर, जब आप स्थान रिमाइंडर चुनते हैं, तो स्थानों की सुझाई गई सूची में आपके कार्ड के पते शामिल होते हैं।
सूची का नाम या रंग बदलें।
यदि साइड बार दिखाई नहीं दे रहा है, तो देखें > साइडबार दिखाएँ चुनें।
इनमें से कोई एक कार्य करें :
सूची का नाम बदलें : रिमाइंडर सूची चुनें, साइडबार में इसके नाम पर क्लिक करें, फिर एक नया नाम दर्ज करें।
सूची का रंग बदलें : साइडबार में रिमाइडर सूची पर कंट्रोल-क्लिक करें, फिर रंगीन वृत्त चुनें।
सूची शीर्षक और वृत्त के लिए रंग का उपयोग करें जो दर्शाता है कि पूर्ण है ।
यदि आप साझा सूची में प्रतिभागी बदलना चाहते हैं, तो देखें सूची साझा करें।
रिमाइंडर या रिमाइंडर सूची डिलीट करें
यदि आपको रिमाइंडर रखने की ज़रूरत नहीं है, तो आप इसे रिमाइंडर से डिलीट कर सकते हैं। यदि आप इसे दुबारा देखना चाहते हैं, तो रिमाइंडर को पूर्ण के रूप में चिह्नित करें।
रिमाइंडर डिलीट करें : रिमाइंडर चुनें जिन्हें आप डिलीट करना चाहते हैं, फिर डिलीट दबाएँ।
एकल रिमाइंडर चुनने के लिए, इसके नाम के दाईं ओर क्लिक करें। अनेक रिमाइंडर चुनने के लिए कमांड-क्लिक करें या शिफ़्ट-क्लिक करें। सूची में सभी रिमाइंडर चुनने के लिए, एकल रिमाइंडर चुनें, फिर कमांड-A दबाएँ।
रिमाइंडर सूची डिलीट करें : साइडबार में सूची चुनें, फिर डिलीट दबाएँ। आप बाएँ स्वाइप कर सकते हैं, फिर डिलीट पर क्लिक कर सकते हैं, या रिमाइंडर सूची गायब होने तक पूरी तरह से बाईं ओर स्वाइप करें।
यदि साइड बार दिखाई नहीं दे रहा है, तो देखें > साइडबार दिखाएँ चुनें।
आप शेड्यूल्ड सूची डिलीट नहीं कर सकते हैं। यदि आप पारिवारिक साझाकरण का उपयोग करते हैं, तो आप पारिवारिक सूची डिलीट नहीं कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, पारिवारिक साझाकरण सेट अप करें देखें।
पूर्वनिर्धारित रिमाइंडर सूची सेट करें
आप पूर्वनिर्धारित रिमाइंडर सूची निर्दिष्ट कर सकते हैं, जहाँ अन्य ऐप्स द्वारा जोड़े गए रिमाइंडर प्रदर्शित होते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप रिमाइंडर कैलेंडर की मदद से रिमाइंडर जोड़ते हैं, तो रिमाइंडर पूर्वनिर्धारित रिमाइंडर सूची में प्रदर्शित होता है। यदि आप FaceTime कॉल अस्वीकार करते हैं और स्वयं को बाद में कॉल करने के लिए याद दिलाते हैं, तो वह रिमाइंडर आपके पूर्वनिर्धारित रिमाइंडर सूची में भी प्रदर्शित होता है।
यदि आप पूर्वनिर्धारित सूची सेट नहीं करते हैं, तो ये रिमाइंडर रिमाइंडरनामक सूची में प्रदर्शित होते हैं।
रिमाइंडर > पूर्वनिर्धारित सूची, फिर सूची चुनें।
आप रिमाइंडर के समय पर अलर्ट प्राप्त करने के लिए या गंतव्य पर पहुँचने के समय पूर्ण करने के लिए सूचना सेट कर सकते हैं।