Apple Podcasts यूज़र गाइड
macOS 27 के लिए
पॉडकास्ट ऐप का इस्तेमाल करना शुरू करें
जानें कि आप किस प्रकार अपने पसंदीदा पॉडकास्ट ढूँढ सकते हैं, एपिसोड देख या सुन सकते हैं, अपने पसंदीदा कार्यक्रम फ़ॉलो कर सकते हैं और रेटिंग और समीक्षाओं के ज़रिए अपने विचार शेयर कर सकते हैं।
वीडियो पॉडकास्ट देखें
ट्रांसक्रिप्ट के साथ फ़ॉलो करें, प्लेबैक गति ऐडजस्ट करें, फ़ुल स्क्रीन देखें या अन्य ऐप्स का उपयोग करते समय वीडियो को पिक्चर-इन-पिक्चर में देखें।
आप जहाँ भी जाएँ, वहाँ कार्यक्रम सुनें
भोजनावकाश के समय वह कार्यक्रम पूरा नहीं किया? अपनी गाड़ी में बैठते समय उसे अपने साथ रखें, फिर उसे अपने HomePod पर या वेब पर Apple पॉडकास्ट में सुनकर पूरा करें।
खोजें। फ़ॉलो करें। चलाएँ।
श्रेणियाँ, कार्यक्रम का नाम, विषय और अन्य प्रकार से खोज के ज़रिए पॉडकास्ट खोजें। अपने खोज परिणामों से सीधे कार्यक्रम फ़ॉलो करें या एपिसोड चलाएँ।
ट्रांसक्रिप्ट के साथ पढ़ें
एपिसोड के लिए ट्रांसक्रिप्ट देखें, या किसी ख़ास शब्द या वाक्यांश को खोजें। आप ट्रांसक्रिप्ट में एक सेक्शन भी चुन सकते हैं, फिर एपिसोड को किसी अन्य व्यक्ति के साथ शेयर कर सकते हैं—एपिसोड आपके द्वारा चुने गए पॉइंट पर चलना शुरू हो जाता है।
Apple Podcasts यूज़र गाइड को एक्सप्लोर करने के लिए, पेज के शीर्ष पर विषय-सूची पर क्लिक करें या खोज फ़ील्ड में कोई शब्द या वाक्यांश दर्ज करें।