Mac पर नोट में लोगों को जोड़ें
यदि आप अपग्रेड किए हुए iCloud नोट्स उपयोग करते हैं तो नोट्स में लोग जोड़कर आप अन्य लोगों के साथ सहयोग कर सकते हैं। जिसे भी आप नोट्स में जोड़ते हैं, उसे नोट्स ऐप में या iCloud.com में नोट्स खोलने के लिए लिंक प्राप्त होता है। जब आप और आपके सहभागी नोट को संपादित करते हैं तो सभी को परिवर्तन दिखने के साथ-साथ परिवर्तन करने वाले व्यक्ति को भी दिखते हैं (हर सहभागी के परिवर्तन अलग रंग में दिखते हैं)। नोट्स में किए गए बदलाव iCloud में सहेजे जाते हैं, जिससे नोट्स एक्सेस कर पाने वाला हर व्यक्ति जब भी उसे खोलता है तो उसे नवीनतम संस्करण दिखाई पड़ता है।
नोट : यदि आप साझा करें बटन पर क्लिक कर नोट्स साझा करते हैं , तो आप केवल नोट्स की स्टैटिक कॉपी भेज सकते हैं—यदि आप प्राप्तकर्ता के साथ यह नोट्स फिर से साझा नहीं करते तो वे इसमें कोई बदलाव नहीं कर सकते या उन्हें नोट्स का अपडेट किया संस्करण दिखाई नहीं देता। देखें दोसरे ऐप्स के साथ नोट्स शेयर करना।
नोट्स में लोग जोड़ें
अपने Mac पर नोट्स ऐप में, वह नोट चुनें जिसे आप लोगों के साथ जोड़ना चाहते हैं।
नोट : आप किसी लॉक किए हुए नोट्स में लोग नहीं जोड़ सकते।
टूलबार में एड पीपल बटन पर क्लिक करें।
नोट्स में लिंक भेजने के लिए कोई विधि चुनें।
यदि आप मेल या संदेश के अलावा कोई विधि चुनते हैं, तो निम्नलिखित में से कोई एक करते हुए प्राप्तिकर्ता जोड़ें :
प्रत्येक प्राप्तिकर्ता के लिए कोई नाम, ईमेल पता या फ़ोन नंबर टाइप करें।
संपर्क में से कोई व्यक्ति चुनने के लिए जोड़े बटन पर क्लिक करें।
साझा करें पर क्लिक करें।
यदि आप मेल या संदेश के जरिए लोग जोड़ते हैं, तो साझा करें पर क्लिक करने बाद प्राप्तिकर्ता दर्ज करें, फिर भेजें पर क्लिक करें।
जब कोई व्यक्ति आमंत्रित किया जाता है, लेकिन उसने आमंत्रण स्वीकार नहीं किया है, तो व्यक्ति के नाम के नीचे “आमंत्रित” दिखाई पड़ता है।
साझा किए नोट्स प्रबंधित करें
यदि आप नोट्स के ओनर हैं, तो आप सहयोग के लिए और अधिक लोगों को आमंत्रित कर सकते हैं, नोट्स साझा करना रोक सकते हैं, या किसी सहभागी को हटा सकते हैं। यदि आप सहभागी है, तो आप नोट्स से खुद को हटा सकते हैं। ओनर और सहभागी दोनों यह चुन सकते हैं कि सहभागी द्वारा परिवर्तन करने पर चिह्नांकन और सूचना कैसे दिखाई दे।
अपने Mac पर नोट्स ऐप में, शेयर्ड नोट पर क्लिक करें जिसे आप प्रबंधित करना चाहते हैं, फिर टूलबार में व्यू पार्टिसिपेंट बटन पर क्लिक करें।
इनमें से कोई एक कार्य करें :
सहयोग के लिए अधिक लोग आमंत्रित करें : जोड़ें बटन पर क्लिक करें , फिर नोट में लोग जोड़ने के लिए इन चरणों का पालन करें।
सहभागी हटाएँ : सहभागी के नाम के बगल में अधिक बटन पर क्लिक करें, फिर ऐक्सेस हटाएँ चुनें।
अधिक बटन का रंग हर सहभागी के लिए अलग है।
सभी सहभागियों के साथ नोट साझा करना रोकें : साझा करना रोकें पर क्लिक करें, फिर जारी रखें पर क्लिक करें।
सहभागी के नोट्स की सूची में नोट्स दिखाई नहीं पड़ता; हालाँकि, आप अब भी इसे एक्सेस कर सकते हैं।
सहभागी के रूप में खुद को हटाएँ : अपने नाम के बगल में अधिक बटन पर क्लिक करें, फिर मुझे हटाएँ चुनें।
नोट : यदि आप नोट्स के ओनर हैं, तो आप खुद को नहीं हटा सकते।
लिंक कॉपी करें : लिंक कॉपी करें पर क्लिक करें।
नोट : हालाँकि, ओनर या सहभागी अन्य लोगों को भेजने के लिए लिंक कॉपी कर सकते हैं लेकिन नोट्स खोलने के लिए आमंत्रित व्यक्ति ही केवल उस लिंक का उपयोग कर सकते हैं।
हमेशा परिवर्तन चिह्नांकन देखें : “सभी परिवर्तन चिह्नांकित करें” चुनें।
चुने हुए विकल्प के साथ, सहभागी द्वारा किया गया हर परिवर्तन उस सहभागी के रंग में चिह्नांकन के रूप में दिखता है। यदि विकल्प चुना नहीं गया है तो चिह्नांकन कुछ समय बाद धुंधले हो जाता है।
परिवर्तन सूचना छिपाएँ : अलर्ट छिपाएँ चुनें।
इस नोट में अन्य सहभागियों द्वारा परिवर्तन करने पर आपको सूचित नहीं किया जाएगा।
साझा किए नोट्स पर सहयोग करें
नोट्स खोलने के लिए, इनमें से कोई एक करें :
यदि आपने नोट्स में लोग जोड़े : अपने Mac पर नोट्स ऐप में या iCloud.com में नोट चुनें।
यदि आप किसी और के द्वारा नोट में जोड़े गए : आपको प्राप्त हुए लिंक पर क्लिक करें, फिर खोलें पर क्लिक करें।
नोट : सुरक्षा के लिए, आप केवल तभी नोट खोल सकते हैं यदि आपको आमंत्रण भेजने में उपयोग होने वाला ईमेल पता या फ़ोन नंबर आपकी Apple ID से जुड़ा हो। यदि ऐसा नहीं है, तो आपको इसे जोड़ने कहा जाएगा। देखें साझा किए गए आइटम खोलने के लिए अपना ईमेल पता या फ़ोन नंबर सत्यापित करें।
आपके नोट्स खोलने के बाद, यह आपके नोट्स की सूची में बना रहता है।
नोट्स संपादन करें।
सभी सहभागी जिनका नोट खुला हुआ है, वे परिवर्तन देख सकते हैं जिन्हें आप या अन्य लोग वास्तविक समय में करते हैं। सहभागी द्वारा परिवर्तन करने पर चिह्नांकन दिखता है। यदि आपका कोई नोट खुला हुआ नहीं है और कोई इसमें बदलाव करे, तो एक छोटा सा पीला डॉट नोट्स सूची में नोट की बाईं ओर प्रकट होता है।