अद्यतन iCloud नोट्स

यदि आपको नोट्स ऐप के साइडबार में iCloud खाते के आगे अपग्रेड करें बटन दिखाई देता है तो आपने अभी तक नोट्स को अपग्रेड नहीं किया है। इसका अर्थ है कि जबतक आप अपग्रेड नहीं करते हैं, आप पैराग्राफ़ स्टाइल या चेकलिस्ट लागू नहीं कर सकते, अपने नोट्स में अटैचमेंट ब्राउज नहीं कर सकते, हाल में डिलीट किए नोट्स नहीं देख सकते और उन्हें फिर से वापस नहीं ला सकते, अपने नोट्स लॉक नहीं कर सकते या नोट्स में लोगों को नहीं जोड़ सकते।

यदि आप अपने नोट्स को अपग्रेड करते हैं तो आप उन्हें OS X 10.11 या इसके बाद के संस्करण या iOS 9 या इसके बाद के संस्करण वाले उपकरण पर देख और संपादित कर सकते हैं जिस पर समान Apple ID का उपयोग करते हुए iCloud में साइन इन किया गया है। OS X या iOS के पुराने संस्करणों वाले उपकरणों पर आप अपग्रेड किए हुए नोट्स तक नहीं पहुँच पाएँगे। साथ ही, उन उपकरणों पर बनाए या संपादित किए गए कोई भी नोट्स अपग्रेड किए गए नोट्स वाले उपकरण पर दिखाई नहीं देंगे।

आपके द्वारा अपग्रेड करने पर आपके नोट्स में अधिकतर स्वरूपण पहले जैसे ही रहते हैं। हालांकि, HTML स्वरूपण (ऐसे नोट्स, जिन्हें आपने किसी वेबसाइट से कॉपी और पेस्ट करके बनाया है) वाले नोट्स भिन्न दिखाई दे सकते हैं।

देखें iCloud सहायता