
Mac पर मेल में ईमेल को वार्तालाप को म्यूट करें
यदि आप सक्रिय वार्तालाप में आने वाले संदेशों की तरह ऐसे ईमेल संदेश प्राप्त करते हैं, जो काम के न होकर परेशान करने वाले होते हैं, तो आप उन्हें म्यूट कर सकते हैं। यदि आप बाद में अपना विचार बदलते हैं, तो आप आसानी से वार्तालाप अनम्यूट कर सकते हैं।
वार्तालाप म्यूट करें
अपने Mac पर Mail ऐप
पर जाएँ।
वह वार्तालाप चुनें जिसे आप म्यूट करना चाहते हैं।
संदेश पर क्लिक करें, फिर “म्यूट करें” पर क्लिक करें।
म्यूट आइकॉन
संदेश सूची के वार्तालाप संदेशों में दिखाई देता है।
जब नए संदेश वार्तालाप में आते हैं, तो वार्तालाप आपके इनबॉक्स में रह जाती है, लेकिन आपको सूचना या ध्वनि द्वारा अलर्ट नहीं किया जाता है।
म्यूट किए गए वार्तालाप को आर्काइव या रद्दी मेलबॉक्स में ऑटोमैटिकली मूव करने के लिए आप मेल में सामान्य सेटिंग्ज़ में एक विकल्प सेट कर सकते हैं, जो इस पर निर्भर करता है कि आपके ईमेल खाते के लिए कौन-सा उपलब्ध है। भविष्य में वार्तालाप में आने वाले संदेश आपके इनबॉक्स में आने के बजाए उस मेलबॉक्स में जाते हैं।
वार्तालाप को अनम्यूट करें
अपने Mac पर Mail ऐप
पर जाएँ।
वह वार्तालाप चुनें जिसे आप अनम्यूट करना चाहते हैं।
संदेश पर क्लिक करें, फिर “अनम्यूट करें” पर क्लिक करें।
वार्तालाप में मौजूद संदेशों से म्यूट आइकॉन हटाया गया है।
यदि आप म्यूट की गई वार्तालाप को अर्काइव या रद्दी मेलबॉक्स में मूव करने के लिए एक विकल्प सेट करते हैं, तो वह वार्तालाप अनम्यूट करने के बाद भी उसी मेलबॉक्स में रह जाता है।