Mac पर Keynote में वेबपृष्ठ, ईमेल या स्लाइड से लिंक करें
आप टेक्स्ट, टेक्स्ट बॉक्स, इमेज, आकृतियों, रेखाओं, तीरों, और वीडियो को उन लिंक में बदल सकते हैं, जिन पर आप वेब पृष्ठ या ईमेल संदेश विंडो खोलने, या अन्य स्लाइड पर जाने के लिए प्रस्तुति के दौरान क्लिक कर सकते हैं।
आप जैसे ही टेक्स्ट बॉक्स या आकृति में टेक्स्ट टाइप करते हैं, Keynote वैध वेब पतों (URL) और ईमेल पतों का पता ऑटोमैटिकली लगाता है और वे सक्रिय लिंक हैं यह बताने के लिए उन्हें रेखांकित करता है। यदि आप Keynote को ऑटोमैटिकली लिंक खोजने नहीं देना चाहते हैं तो, तो आप स्वतः लिंक स्वरूपण बंद कर सकते हैं।
लिंक जोड़ें
किसी ऐसे ऑब्जेक्ट, टेक्स्ट बॉक्स या चुने गए टेक्स्ट पर कंट्रोल-क्लिक करें जिसे आप लिंक में बदलना चाहते हैं, “लिंक जोड़ें” चुनें, फिर गंतव्य (स्लाइड, वेबपृष्ठ या ईमेल) चुनें।
गंतव्य के लिए विवरण निर्दिष्ट करें :
स्लाइड : प्रस्तुतीकरण की दूसरी स्लाइड पर जाता है। स्लाइड विकल्पों में से कोई एक विकल्प चुनें या स्लाइड संख्या निर्दिष्ट करें।
वेबपृष्ठ : ब्राउज़र में वेबपृष्ठ खोलता है। “लिंक” फ़ील्ड में वेबपृष्ठ के लिए URL दर्ज करें। “डिस्प्ले” फ़ील्ड में वह टेक्स्ट दर्ज करें जो आप पाठकों को दिखाना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, हो सकता है कि आप डोमेन नाम दिखाना चाहें और नकि पूरा वेब पता।
ईमेल : यह वह ईमेल संदेश खोलता है जिसमें वह पता होता है जो आपने “प्रति” फ़ील्ड में पहले से डाल रखा है। “डिस्प्ले” फ़ील्ड में वह टेक्स्ट दर्ज करें जो आप पाठकों को दिखाना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, हो सकता है कि आप प्राप्तकर्ता का नाम दिखाना चाहें और न कि पूरा ईमेल पता। “विषय” फ़ील्ड में विषय दर्ज करें या उसे ख़ाली छोड़ें।
स्लाइडशो से बाहर निकलें : स्लाइडशो को समाप्त करता है।
गंतव्य सत्यापित करने के लिए “स्लाइड पर जाएँ”, “लिंक खोलें” या “ईमेल लिखें” बटन पर क्लिक करें, अन्यथा लिंक संपादक बंद करने के लिए स्लाइड पर क्लिक करें।
लिंक किया गया टेक्स्ट रेखांकित हो जाता है और लिंक किए गए ऑब्जेक्ट के आगे एक लिंक आइकॉन (यह एक घुमावदार तीर जैसा दिखता है) प्रदर्शित होता है। जब आप अपनी प्रस्तुति चलाते हैं, तो यह आइकॉन दिखाई नहीं देता।
लिंक संपादित करें या निष्क्रिय करें
लिंक किए गए ऑब्जेक्ट में लिंक किए गए टेक्स्ट या लिंक आइकॉन पर क्लिक करें।
लिंक किए गए टेक्स्ट पर क्लिक करें (तालिका सेल में सबसे पहले सेल पर क्लिक करें, फिर लिंक आइकॉन पर क्लिक करें)।
लिंक संपादक में “संपादित करें” पर क्लिक करें।
अपने परिवर्तन करें या “हटाएँ” पर क्लिक करें।
जब आप लिंक हटाते हैं, लिंक टेक्स्ट बनाए रखा जाता है, लेकिन फ़ॉर्मैटिंग हटा दिया जाता है और लिंक अब सक्रिय नहीं रहती है।
काम पूरा हो जाने पर लिंक संपादक बंद करने के लिए स्लाइड पर क्लिक करें।
लिंक के लिए ऑटोमैटिक फ़ॉर्मैटिंग बंद करें
यदि आप नहीं चाहते कि Keynote वेबसाइट URL और ईमेल पते को सक्रिय लिंक के रूप में फ़ॉर्मैट करे, तो आप स्वत: स्वरूपण बंद कर सकते हैं।
(आपकी स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित Keynote मेनू से) Keynote > “प्राथमिकताएँ” चुनें।
प्राथमिकताएँ विंडो के शीर्ष पर स्थित “स्वतः सुधार” पर क्लिक करें।
फ़ॉर्मैटिंग सेक्शन में “लिंक ऑटोमैटिकली पहचानें" चेकबॉक्स अचयनित करें।
यदि आप नहीं चाहते कि लिंक फ़ॉर्मैटिंग दिखाएँ, लेकिन फिर भी आप चाहते हैं कि वे सक्रिय लिंक हों, तो “लिंक ऑटोमैटिकली पहचानें” चुनें और “लिंक शैली ऑटोमैटिकली लागू करें” को अचयनित करें।
आपके द्नारा सभी Keynotes प्रस्तुतीकरण किए गए नए टेक्स्ट पर सेटिंग लागू होती है। मौजूदा लिंक बदलाव से प्रभावित नहीं होते।
आप अपने स्लाइडशो को इंटरएक्टिव प्रस्तुति के रूप में सेट अप कर सकते हैं जोकि किसी दर्शक द्वारा इसके लिंकों पर क्लिक किए जाने पर स्लाइड को बदल देता है। इंटरएक्टिव, केवल लिंक वाली प्रस्तुति विशेष रूप से किओस्क सेटिंग में उपयोगी होता है।