इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा
Mac पर घर ऐप में कमरे जोड़ें
अपने घर को ऑटोमेट करने के लिए वहाँ कमरे जोड़ें जहाँ आप लाइट, लॉक, थर्मोस्टेट और अन्य ऐक्सेसरी जोड़ने की योजना बना रहे हैं।
कमरा जोड़ें
अपने Mac पर घर ऐप
पर जाएँ।
पर क्लिक करें, फिर कमरा जोड़ें पर क्लिक करें।
कमरे का नाम रखें और उस कमरे को पहचानने के लिए कोई वॉलपेपर या तस्वीर चुनें।
सहेजें पर क्लिक करें।
नुस्ख़ा : आप किसी इमेज जैसे JPG या TIFF फ़ाइल को कमरे या वॉलपेपर में ड्रैग और ड्रॉप भी कर सकते हैं।
कमरा संपादित करें
अपने Mac पर घर ऐप
पर जाएँ।
साइडबार में कमरा पर क्लिक करें, फिर संपादित करें > कमरा संपादित करें चुनें।
कमरे का नाम, क्षेत्र या वॉलपेपर बदलें।
पूर्ण पर क्लिक करें।
कमरा हटाएँ
अपने Mac पर घर ऐप
पर जाएँ।
साइडबार में कमरा पर क्लिक करें, फिर संपादित करें > कमरा संपादित करें चुनें।
कमरा हटाएँ पर क्लिक करें।
हटाएँ बटन पर क्लिक करें।