Mac पर फ़ोल्डर में अपने Freeform बोर्ड व्यवस्थित करें
Freeform ऐप में, आप अपने बोर्ड फ़ोल्डर में व्यवस्थित कर सकते हैं।
फ़ोल्डर बनाएँ
अपने Mac पर Freeform ऐप
पर जाएँ।
इनमें से कोई एक काम करें :
फ़ाइल > नया फ़ोल्डर चुनें।
साइडबार में
पर क्लिक करें, अपने फ़ोल्डर को नाम दें, फिर ठीक पर क्लिक करें। अगर आपको साइडबार नहीं दिखाई देता है, तो
पर क्लिक करें।
बोर्ड और फ़ोल्डर ब्राउज़ करते समय एक या अधिक आइटम चुनें, फिर चयन से फ़ाइल > नया फ़ोल्डर चुनें।
अपने नए फ़ोल्डर में बोर्ड या सबफ़ोल्डर जोड़ने के लिए इनमें से कोई एक काम करें :
उन्हें साइडबार या बोर्ड ब्राउज़र में फ़ोल्डर में ड्रैग करें।
बोर्ड या सबफ़ोल्डर पर कंट्रोल-क्लिक करें, “इसमें मूव करें” चुनें, फिर कोई फ़ोल्डर चुनें।
इनमें से कोई एक काम करें :
बोर्ड या सबफ़ोल्डर को फ़ोल्डर से बाहर मूव करें : बोर्ड या सबफ़ोल्डर पर कंट्रोल-क्लिक करें, “इसमें मूव करें” चुनें, फिर “शीर्ष स्तर पर मूव करें” चुनें। हटाया गया बोर्ड “सभी बोर्ड” पर जाता है और हटाया गया सबफ़ोल्डर फ़ोल्डर सूची के शीर्ष स्तर पर जाता है।
फ़ोल्डर का नाम बदलें : फ़ोल्डर पर कंट्रोल-क्लिक करें, “नाम बदलें” चुनें, नया नाम दर्ज करें, फिर ठीक पर क्लिक करें।
कोई सबफ़ोल्डर बनाएँ
अगर आप एक फ़ोल्डर को अन्य फ़ोल्डर में ड्रैग करते हैं, तो वह सबफ़ोल्डर बन जाता है। आप मेन्यू का उपयोग करके सबफ़ोल्डर भी बना सकते हैं।
अपने Mac पर Freeform ऐप
पर जाएँ।
इनमें से कोई एक काम करें :
साइडबार में अपना पॉइंटर फ़ोल्डर के नाम पर मूव करें,
पर क्लिक करें, फिर नया फ़ोल्डर चुनें।
साइडबार में फ़ोल्डर पर कंट्रोल-क्लिक करें, फिर नया फ़ोल्डर चुनें।
फ़ोल्डर का नाम रखें, फिर ठीक पर क्लिक करें।