Mac पर Freeform बोर्ड में ड्रॉ करें और स्केच बनाएँ
आप ड्रॉइंग टूल या पेन टूल का उपयोग करके अपने Freeform बोर्ड में सीधे ड्रॉ, ऐनोटेट या हस्तलेखन कर सकते हैं। अपने iPhone या iPad का उपयोग करके भी बोर्ड में सीधे एक नया स्केच जोड़ सकते हैं।
ड्रॉइंग जोड़ें और संपादित करें
अपने Mac पर Freeform ऐप
पर जाएँ।
इनमें से कोई एक काम करें :
टूलबार में
पर क्लिक करें।
डालें > ड्रॉइंग चुनें।
ड्रॉइंग शुरू करें या इनमें से कोई एक काम करें :
टूल चुनें : विंडो पर सबसे नीचे टूल मेन्यू में
पर क्लिक करें, फिर फ़ाउंटेन पेन या वॉटरकलर जैसा कोई टूल चुनें।
किसी टूल का आकार बदलें : टूल मेन्यू में टूल चुनें, फिर मेन्यू के शीर्ष पर कोई निब आकार चुनें। रीड टूल के लिए आप कोई कोण भी चुन सकते हैं।
किसी टूल का रंग या अपारदर्शिता बदलें :
पर क्लिक करें, फिर कोई रंग चुनें। अपने स्ट्रोक या भरण की अपारदर्शिता ऐडजस्ट करने के लिए “रंग दिखाएँ” पर क्लिक करें, फिर स्लाइडर को ऐडजस्ट करें।
अपनी ड्रॉइंग चुनें और संपादित करें :
पर क्लिक करें, फिर उन्हें चुनने के लिए स्ट्रोक पर क्लिक करें या स्ट्रोक के आस-पास ड्रैग करें। चयनित स्ट्रोक को मूव करने के लिए ड्रैग करें या नक़ल बनाएँ, मिलाएँ और अलग करें जैसे अधिक विकल्पों के लिए कंट्रोल-क्लिक करें।
नुस्ख़ा : हाथ से खींची गई रेखाओं को स्मूद या सीधा करना है, तो “आकृति में लाने के लिए स्नैप करें” चुनें।
किसी क्षेत्र को रंग से भरें : टूल मेन्यू में
पर क्लिक करें, भरण चुनें, फिर किसी बंद क्षेत्र के अंदर क्लिक करें।
ड्रॉइंग से स्ट्रोक हटाएँ : टूल मेन्यू में
पर क्लिक करें, इरेज़र चुनें, फिर स्ट्रोक के किसी हिस्से को मिटाने के लिए मेन्यू के शीर्ष पर पिक्सेल पर क्लिक करें या एक समय पर एक स्ट्रोक मिटाने के लिए ऑब्जेक्ट पर क्लिक करें।
स्ट्रोकका रंग बदलें :
पर क्लिक करें, स्ट्रोक चुनें, फिर
पर क्लिक करें। (बटन चयन के पास दिखाई देता है और स्ट्रोक के वर्तमान रंग को दर्शाने के लिए उसका रंग बदल जाता है।)
ड्रॉइंग का आकार बदलें :
पर क्लिक करें, ड्रॉइंग पर कंट्रोल-क्लिक करें, “आकार बदलें” चुनें, फिर एक नीले डॉट को ड्रैग करें। अनुपात में आकार बदलने के लिए शिफ़्ट-की को दबाए रखें।
पेन टूल के साथ वेक्टर आकृति ड्रॉ करें
अपने Mac पर Freeform ऐप
पर जाएँ।
पर क्लिक करें, फिर “पेन से ड्रॉ करें” पर क्लिक करें।
सीधी रेखाएँ ड्रॉ करने के लिए क्लिक करें। वक्र जोड़ने के लिए ड्रैग करें।
इनमें से कोई एक काम करें :
किसी बिंदु को एक तीखे कोने, प्रवाही वक्र या Bézier कंट्रोल में बदलें : किसी बिंदु या मध्यबिंदु पर कंट्रोल-क्लिक करें, फिर कोई विकल्प चुनें।
नुस्ख़ा : सीधी और घुमावदार रेखा के बीच किसी बिंदु को टॉगल करने के लिए उस पर डबल-क्लिक करें।
रेखा को विभाजित करें और एक नया बिंदु जोड़ें : किसी बिंदु या मध्यबिंदु पर कंट्रोल-क्लिक करें, फिर “पथ विभाजित करें” चुनें।
आकृति बंद करें : पहले बिंदु पर क्लिक करें।
आकृति खुली छोड़ें : “रिटर्न” दबाएँ।
बॉर्डर की मोटाई, रंग इत्यादि बदलने के लिए आकृति या रेखा चुनें, फिर फ़ॉर्मैटिंग टूल का उपयोग करें। आकृतियाँ, रेखाएँ और तीर जोड़ें और फ़ॉर्मैट करें देखें।
अपने iPhone या iPad का उपयोग करके नया स्केच जोड़ें
नोट : आपको उस iPhone या iPad पर वाई-फ़ाई और Bluetooth® चालू करना होगा जिसका आप उपयोग करना चाहते हैं और उसी Apple खाते में साइन इन करना होगा। iPhone या iPad को भी सिस्टम आवश्यकताएँ पूरी करनी होंगी। Apple सहायता आलेख Apple डिवाइस पर कॉन्टिन्यूटी फ़ीचर और आवश्यकताएँ देखें।
अपने Mac पर Freeform ऐप
पर जाएँ।
पर क्लिक करें, फिर स्केच जोड़ें चुनें।
आपके iPhone या iPad पर एक सरल ड्रॉइंग ऐप खुल जाता है।
नोट : यदि आपके दो या अधिक डिवाइस आस-पास हैं, तो आप चुन सकते हैं कि किस डिवाइस पर ड्रॉइंग ऐप खुले।
अपनी उँगली से स्केच ड्रॉ करें। iPad पर आप Apple Pencil का उपयोग भी कर सकते हैं।
समाप्त करने के बाद, पूर्ण पर टैप करें।
आपके Mac पर, स्केच आपके बोर्ड पर दिखाई देता है।
इनमें से कोई एक काम करने के लिए स्केच चुनें :
स्केच बदलें :
पर क्लिक करें, बदलें चुनें, फिर कोई विकल्प चुनें।
स्केच के विषय पर फ़ोकस करें : स्केच में ऑटोमैटिकली ट्रांसपैरेंट बैकग्राउंड होती है, लेकिन आप अतिरिक्त स्ट्रोक हटा सकते हैं।
पर क्लिक करें, फिर “बैकग्राउंड हटाएँ” चुनें।
स्केच क्रॉप करें :
पर क्लिक करें, स्लाइडर या किनारों को ड्रैग करें, फिर पूर्ण पर क्लिक करें।
आपके द्वारा अपने iPhone या iPad के साथ जोड़े गए आइटम में विवरण शामिल किए जा सकते हैं और उन्हें मूव किया जा सकता है, आकार बदला जा सकता है, अलाइन किया जा सकता है, घुमाया जा सकता है, व्यवस्थित किया जा सकता है और लॉक किया जा सकता है, बिल्कुल शामिल किए गए आइटम की तरह।