Mac पर अपने Freeform बोर्ड में सीन को नैविगेट और प्रस्तुत करें
अपने बोर्ड को सेक्शन में व्यवस्थित करने के लिए आप सीन और बोर्ड के दृश्य सहेज सकते हैं, फिर जल्दी से नैविगेट करें और अपने बोर्ड के उन अलग-अलग हिस्सों को दूसरों के सामने प्रस्तुत करें। सीन से आप कॉन्टेंट की पहचान कर सकते हैं और लेबल कर सकते हैं, ताकि आप आवश्यकतानुसार क्रम को फिर से व्यवस्थित करते हुए, अपने बोर्ड को सेक्शन के अनुसार दिखा सकें। आप अपने बोर्ड के उन हिस्सों की पहचान करने के लिए सीन का भी उपयोग कर सकते हैं जिन्हें आप प्रिंट करना चाहते हैं या PDF के रूप में एक्सपोर्ट करना चाहते हैं।
अपने बोर्ड के अलग-अलग हिस्सों को सीन के रूप में सेटअप करें
सीन की मदद से आप कॉन्टेंट की पहचान कर सकते हैं और उन्हें लेबल कर सकते हैं ताकि आप अपने बोर्ड के सेक्शन के अनुसार उसके हिस्सों को प्रस्तुत या प्रिंट कर सकें और अपने बोर्ड के हिस्सों को प्रस्तुत या प्रिंट करने के क्रम को फिर से व्यवस्थित कर सकें।
अपने Mac पर Freeform ऐप
पर जाएँ।
कॉन्टेंट वाला बोर्ड खोलें।
ज़ूम करें और तब तक स्क्रोल करें जब तक कि आप अपने बोर्ड के उस हिस्से को फ़्रेम न कर लें जिसे अपने पहले सीन के लिए स्क्रीन पर चाहते हैं।
अपने बोर्ड के निचले-बाएँ कोने में
पर क्लिक करें,
पर क्लिक करें, फिर “सीन जोड़ें” पर क्लिक करें।
ये चरण तब तक दोहराएँ जब तक आप अपने मनचाहे सभी सीन कैप्चर न कर लें — अपना अगला सीन फ़्रेम करें,
पर क्लिक करें, फिर “सीन जोड़ें” पर क्लिक करें।
नुस्ख़ा : सीन को क्रम से सहेजने को लेकर परेशान न हों। आप उन्हें कैप्चर करने के बाद उनके सीक्वेंस को संपादित कर सकते हैं।
सीन नैविगेट करें
अपने Mac पर Freeform ऐप
पर जाएँ।
सहेजे गए सीन के साथ बोर्ड खोलें।
पर क्लिक करें, फिर निम्न में से कोई एक काम करें :
पर क्लिक करें, फिर उस सीन पर क्लिक करें जिस पर आप जाना चाहते हैं।
सीन के बीच में मूव करने के लिए
और
पर क्लिक करें।
नोट : अगर आप उस व्यक्ति से अलग डिवाइस या दृश्य का उपयोग कर रहे हैं जिसने इसे कैप्चर किया है, तो आपको दृश्य अलग दिख सकता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी ने iPad पर पोर्ट्रेट ओरिएंटेशन में कोई दृश्य कैप्चर किया है, तो हो सकता है कि जब आप उसे Mac पर देखें, तब उसका फ़्रेम अलग हो।
सीन संपादित करें
अपने Mac पर Freeform ऐप
पर जाएँ।
सहेजे गए सीन के साथ बोर्ड खोलें।
पर क्लिक करें, फिर
पर क्लिक करें।
सीन पर हॉवर करें,
पर क्लिक करें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :
इस सीन का नाम बदलें : “सीन का नाम बदलें” चुनें, एक नया नाम दर्ज करें, फिर रिटर्न दबाएँ।
इस सीन को रीफ़्रेम करें : सीन बदलें चुनें। वर्तमान दृश्य पिछले दृश्य पर सहेजा जाता है। यदि यह विकल्प उपलब्ध न हो, तो फ़्रेम में जो दिख रहा है उसे बदलें।
सीन हटाएँ : सीन डिलीट करें चुनें।
सीन देखने के क्रम को फिर से व्यवस्थित करने के लिए, किसी सीन पर क्लिक करें और उसे ऊपर या नीचे ड्रैग करें।
सीन प्रिंट करें या एक्सपोर्ट करें
अपने Mac पर Freeform ऐप
पर जाएँ।
सहेजे गए सीन के साथ बोर्ड खोलें।
इनमें से कोई एक काम करें :
सभी सीन प्रिंट करें : फ़ाइल > सीन प्रिंट करें चुनें, फिर “प्रिंट करें” पर क्लिक करें।
सभी सीन एक्सपोर्ट करें : फ़ाइल > सीन को PDF के रूप में एक्सपोर्ट करें चुनें, चुनें कि आप इसे कहाँ सहेजना चाहते हैं, फिर एक्सपोर्ट करें पर क्लिक करें।
किसी दूसरे डिवाइस पर फ़्रेम किए गए सीन को प्रिंट करने के लिए, कैप्चर करने वाला डिवाइस पर क्लिक करें (प्रिंट डायलॉग में Freeform विकल्पों के नीचे)। आपको उन्हें देखने के लिए
पर क्लिक करना पड़ सकता है। प्रिंट किए गए सीन डिफ़ॉल्ट रूप से आपके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे डिवाइस के आकार के होते हैं।
नुस्ख़ा : किसी एक दृश्य को प्रिंट करने या एक्सपोर्ट करने के लिए पर क्लिक करें, अपने पॉइंटर को सीन के नाम पर मूव करें,
पर क्लिक करें, फिर कोई विकल्प चुनें।
सभी सहयोगी बोर्ड में सहेजे गए किसी भी सीन को ऐक्सेस कर सकते हैं।