
Mac के Freeform बोर्ड पर स्टिकी नोट जोड़ें
Freeform बोर्ड पर सहयोग करते समय स्टिकी नोट में टिप्पणियाँ जोड़कर फ़ीडबैक दें।

स्टिकी नोट जोड़ें और उसे फ़ॉर्मैट करें
अपने Mac पर Freeform ऐप
पर जाएँ।
पर क्लिक करें, फिर टेक्स्ट दर्ज करें।
आप टाइपिंग सुझाव का उपयोग कर सकते हैं, यदि उपलब्ध हो तो।
रंग, टेक्स्ट फ़ॉन्ट इत्यादि को बदलने के लिए स्टिकी नोट या कोई विशिष्ट टेक्स्ट चुनें, फिर फ़ॉर्मैटिंग टूल का उपयोग करें।
नुस्ख़ा : आप स्टिकी नोट में सूची आइटम के अंत में रिटर्न दबाकर बुलेट वाली, नंबर वाली या डैश वाली सूची में अधिक आइटम जोड़ सकते हैं। सूची में किसी रेखा पर क्लिक करने पर आप सूची स्तर को बढ़ा (या घटा) भी सकते हैं, फिर इंडेंट करने के लिए टैब को (या वापस जाने के लिए शिफ़्ट-टैब को) दबा सकते हैं।
टूल
वर्णन
स्टिकी नोट भरण इंस्पेक्टर बटन
स्टिकी नोट का रंग बदलें।
स्टिकी नोट टेक्स्ट इंस्पेक्टर बटन
स्टिकी नोट के पूरे टेक्स्ट का फ़ॉर्मैटिंग बदलें जिसमें फ़ॉन्ट शैली, आकार, अलाइनमेंट और सूची शैली शामिल है।
टेक्स्ट, आकृतियाँ, पंक्तियाँ, डायग्राम, तस्वीरें, वीडियो, लिंक और अन्य फ़ाइलें जोड़कर अपना बोर्ड बनाना जारी रखें।