अपने Windows डिवाइस और iPhone, iPad या iPod के बीच संगीत सिंक करें
आप अपने Windows डिवाइस पर सारा संगीत या संगीत का एक संग्रह अपने iPhone, iPad या iPod पर सिंक कर सकते हैं।
नोट : अपने Apple डिवाइस में संगीत सिंक करने के लिए, आपके पास अपने Windows डिवाइस पर Apple Music ऐप इंस्टॉल होना चाहिए।
महत्वपूर्ण : यदि आप Apple Music सब्सक्राइब करते हैं, तो आपका संगीत ऑटोमैटिकली आपके सभी डिवाइस में ट्रांसफ़र हो जाता है और आप Apple Music सब्सक्राइब गीतों को सिंक नहीं कर सकते हैं। आप यहाँ वर्णित सिंकिंग विधि का उपयोग तब तक नहीं कर सकते जब तक आप Apple Music सेटिंग्ज़ में “लाइब्रेरी सिंक करें” का विकल्प बंद नहीं कर देते।
अपने डिवाइस पर संगीत सिंक करें
अपने Windows डिवाइस से Apple डिवाइस कनेक्ट करें।
आप अपने डिवाइस को USB या USB-C केबल का उपयोग करके या वाई-फ़ाई कनेक्शन से कनेक्ट कर सकते हैं। वाई-फ़ाई पर अपने Windows डिवाइस और iPhone, iPad या iPod touch के बीच कॉन्टेंट सिंक करें देखें।
अपने Windows डिवाइस पर Apple Devices पर, साइडबार में डिवाइस चुनें।
यदि आप अपने डिवाइस को USB या USB-C केबल का उपयोग करके अपने Windows डिवाइस के साथ कनेक्ट करते हैं, लेकिन आपको Finder साइडबार में डिवाइस दिखाई नहीं देता है, तो यदि आपका iPhone, iPad या iPod साइडबार में दिखाई नहीं देता है देखें।
साइडबार में संगीत चुनें।
अपने संगीत का सिंकिंग चालू करने के लिए “[डिवाइस नाम] पर चेकबॉक्स चुनें, फिर निम्न में से कोई एक कार्य करें :
अपना पूरा संगीत सिंक करें : “पूरी संगीत लाइब्रेरी” चुनें।
अपना संगीत चयन सिंक करें : “चयनित कलाकार, ऐल्बम, शैलियाँ और प्लेलिस्ट” चुनें।
संगीत सूची में, उस आइटम के लिए चेकबॉक्स का चयन करें (या चयन रद्द करें) जिसे आप सिंक करना चाहते हैं।
नुस्ख़ा : अपने कॉन्टेंट को आर्टिस्ट, ऐल्बम, शैलियों या प्लेलिस्ट के अनुसार श्रेणी में व्यवस्थित देखने के लिए आर्टिस्ट, ऐल्बम, शैलियाँ या प्लेलिस्ट चुनें।
सिंकिंग के अतिरिक्त विकल्प चुनें :
सिंक करते समय वीडियो शामिल करने के लिए “वीडियो शामिल करें” चेकबॉक्स चुनें।
यदि विशिष्ट कलाकारों, ऐल्बम, शैलियों या प्लेलिस्ट को सिंक करने का चयन किया जाता है, तो आप सिंक करते समय अपने Windows डिवाइस को गीत के साथ अपने डिवाइस पर ख़ाली स्थान भरने के लिए “गीत के साथ ऑटोमैटिकली ख़ाली स्थान भरें” चेकबॉक्स का चयन कर सकते हैं। यदि आपके Windows डिवाइस पर बड़ी संगीत लाइब्रेरी है लेकिन आपके Apple डिवाइस पर सभी संगीत सिंक करने के लिए जगह नहीं है, तो इस विकल्प का उपयोग करें। यह विकल्प जितने संभव हों, उतने गीतों को सिंक करता है।
जब आप सिंक करने के लिए तैयार हो जाएँ, लागू करें चुनें।
जब भी आप अपने Windows डिवाइस और अपने Apple डिवाइस को कनेक्ट करें, तो आप उन्हें ऑटोमैटिकली सिंक करना चुन सकते हैं। ऑटोमैटिक सिंकिंग चालू या बंद करें देखें।
अपने Windows डिवाइस से अपना Apple डिवाइस डिस्कनेक्ट करने से पहले साइडबार में “बाहर निकालें” बटन चुनें।
अपने iPhone, iPad या iPod से ऑटोमैटिकली सिंक किया गया संगीत हटाएँ।
आप अपने Windows डिवाइस पर रहते हुए केवल अपने Apple डिवाइस से ही संगीत हटा सकते हैं।
अपने Windows डिवाइस से Apple डिवाइस कनेक्ट करें।
आप अपने डिवाइस को USB या USB-C केबल का उपयोग करके या वाई-फ़ाई कनेक्शन से कनेक्ट कर सकते हैं। वाई-फ़ाई पर अपने Windows डिवाइस और iPhone, iPad या iPod touch के बीच कॉन्टेंट सिंक करें देखें।
अपने Windows डिवाइस पर Apple Devices ऐप में, साइडबार में अपना डिवाइस चुनें, फिर साइडबार में संगीत चुनें।
अपने Apple डिवाइस की संगीत सूची से आप जिस संगीत का हटाया जाना चाहते हैं, उसके चेकबॉक्स का चयन हटाएँ।
जब आप सिंक करने के लिए तैयार हो जाएँ, लागू करें चुनें।
चेतावनी : यदि आप अपने Windows डिवाइस से ऑटोमैटिकली सिंक किए गए आइटम को डिलीट करते हैं, तो अगली बार सिंक करने पर हटाया गया आइटम आपके Apple डिवाइस से डिलीट कर दिया जाता है।
अपने Windows डिवाइस से अपना Apple डिवाइस डिस्कनेक्ट करने से पहले साइडबार में “बाहर निकालें” बटन चुनें।