![](https://help.apple.com/assets/65E112EC05BB1B9DF201366A/65E112EF6424D69AB30BB432/hi_IN/36bb57e079ce24aa513fc127256b6df5.png)
डिवाइस की जानकारी Apple Business Manager में देखें
डिवाइस चुनने के बाद, आप अतिरिक्त जानकारी देख सकते हैं, जैसे कि Apple Business Manager में इसे जोड़े जाने की तिथि और किसी विशिष्ट मो.डि.प्र सर्वर में इसे असाइन किए जाने की तिथि देख सकते हैं। आप यह भी बदल सकते हैं कि डिवाइस को किस मो.डि.प्र सर्वर से संबंध करें। डिवाइस असाइन, फिर से असाइन या अनअसाइन करें देखें।
![Apple Business Manager विंडो, जिसमें साइडबार में डिवाइस चुने गए हैं। चयनित डिवाइस ही उस डिवाइस की जानकारी के लिए खुलता है।](https://help.apple.com/assets/65E112EC05BB1B9DF201366A/65E112EF6424D69AB30BB432/hi_IN/0d133a9cc24a3c9d87c4e289dd5ca6b8.png)
डिवाइस के बारे में जानकारी प्राप्त करें
Apple Business Manager
में, प्रशासक या डिवाइस नामांकन प्रबंधक की भूमिका वाले खाते से साइन इन करें।
साइडबार में “डिवाइस”
को चुनें, फिर खोज फ़ील्ड में किसी डिवाइस को चुनें या खोजें। कैसे खोजें देखें।
किसी विशिष्ट डिवाइस को खोजने के लिए आप टेक्स्ट फ़ाइल से अधिकतम 1024 क्रम संख्या पेस्ट कर सकते हैं, जिसमें हर क्रम संख्या कॉमा से अलग की गई होती है।
सूची में से डिवाइस चुनें, फिर डिवाइस का विवरण देखें, जो डिवाइस के मालिक के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।