American Academy of Pediatrics (AAP) की ओर से स्क्रीन टाइम मार्गदर्शन
American Academy of Pediatrics (AAP) द्वारा स्क्रीन के इस्तेमाल से जुड़ी अच्छी आदतें बनाने में परिवारों की मदद करने के लिए शोध आधारित मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। AAP द्वारा परिवारों को इस बात पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है कि उनके बच्चे किस मीडिया का इस्तेमाल कैसे और क्यों करें और जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, इस बारे में बातचीत जारी रखें।
आयु वर्ग के अनुसार स्क्रीन टाइम मार्गदर्शन
नीचे दिए गए मार्गदर्शन को क्लिनिकल और बाल-विकास शोध से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य एक आरंभिक बिंदु प्रदान करना है जिसे परिवार अपने बच्चे के हिसाब से ऐडजस्ट कर सकते हैं।
5 वर्ष और उससे कम उम्र के बच्चों के लिए मार्गदर्शन :
2 वर्ष से कम : शोध और विशेषज्ञों से प्राप्त मार्गदर्शन के अनुसार परिवार और दोस्तों के साथ वीडियो कॉल के अलावा इस आयु वर्ग को स्क्रीन टाइम से बचना चाहिए। इस चरण में, 1-3 वर्ष के बच्चे अपने आस-पास के लोगों के साथ खेलकर और लगातार इंटरऐक्शन करके सबसे अच्छा सीखते हैं।
2-5 वर्ष के बच्चे : इस उम्र में किशोरवय बच्चे डिजिटल मीडिया इस्तेमाल करने के तरीक़ों सहित नई आदतें बनाना शुरू करते हैं। मीडिया सीमाएँ सेट करने से खेलने, साथ बैठकर कुछ पढ़ने और परिवार के लिए समय निकाला जा सकता है। सभी कार्यक्रम उम्र के अनुसार होने चाहिए और आदर्श रूप से साथ मिलकर देखे जाने चाहिए, ताकि आप स्क्रीन पर दिख रही चीज़ों के बारे में बात कर सकें। भावनाओं में बदलाव भी इस उम्र में भी होता है और बच्चों को उन भावनाओं के अनुसार ढलने में मदद करने के लिए कई तरह की रणनीतियाँ अपनाने से उन्हें जल्दी स्वस्थ आदतें विकसित करने में मदद मिल सकती है।
6-12 वर्ष के बच्चों के लिए मार्गदर्शन : इस उम्र में नींद, शारीरिक गतिविधि, खेलने और परिवार के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय बचाकर रखना ज़रूरी है। शैक्षिक मूल्य वाले गुणवत्ता पूर्ण कॉन्टेंट की तलाश करें और जब संभव हो, उसमें ऑटोप्ले और लगातार स्क्रोलिंग को बंद करें। कई विशेषज्ञों का सुझाव है कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल की अनुमति देने से पहले 13 वर्ष की उम्र तक इंतज़ार करना चाहिए।
13-17 वर्ष के किशोरों के लिए मार्गदर्शन : कई परिवारों को लगता है कि किशोरों के लिए आज़ादी देने की सीमा को धीरे-धीरे बढ़ाना सबसे अच्छा होता है, शुरू में ज़्यादा मार्गदर्शन और निगरानी क्योंकि वे अभी सीख रहे होते हैं और जैसे-जैसे वे ज़िम्मेदारी के साथ चीज़ों का इस्तेमाल करने लगते है, तब ज़्यादा आज़ादी।
विशेषकर किशोरवय के बच्चों के लिए, सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के लिए उनकी तैयारी का आकलन करते रहें और नींद, परिवार, शारीरिक गतिविधि और सामाजिक संपर्क के लिए आवश्यक समय निकालने की कोशिश करें।
जिन किशोरों के पास ज़्यादा आज़ादी है, ऐसे संकेतों पर नज़र रखें जिनसे डिवाइस के इस्तेमाल की वजह से दूसरी चीज़ें प्रभावित हो रही हों, जैसे कि नींद में ख़लल, इस्तेमाल करना जब ज़रूरत बन जाए, पढ़ाई पर असर या ख़ुद की इमेज से जुड़ी चिंताएँ। साथ ही, किशोरों के साथ बातचीत करते रहें ताकि उन्हें लगे कि ज़रूरत पड़ने पर वे आपसे सहायता माँग सकते हैं।
अच्छी स्क्रीन टाइम आदतें विकसित करने के नुस्ख़े
स्क्रीन के इस्तेमाल से जुड़े निर्णय लेने में मार्गदर्शन करने के लिए American Academy of Pediatrics द्वारा “पाँच C” पर विचार करने का सुझाव दिया जाता है :
बच्चा : अपने बच्चे की उम्र, स्वभाव और विकास के चरण पर ध्यान दें। बच्चे एक ही प्रकार या समय अवधि के मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
Content (कॉन्टेंट) : तेज़ रफ़्तार या हिंसक मीडिया के बजाय शिक्षाप्रद, उम्र के हिसाब से सही और सकारात्मक कॉन्टेंट चुनने पर विचार करें।
(Calm) शांत : इस बात पर विचार करें कि क्या मीडिया का इस्तेमाल आपके बच्चे की भावनाओं को नियंत्रित रखने की क्षमता में मदद करता है या उसमें बाधा डालता है।
Crowding out (अन्य गतिविधियों के लिए समय निकालना) : इस बात पर ध्यान दें कि स्क्रीन टाइम किन चीज़ों की जगह ले रहा है—जैसे नींद, शारीरिक गतिविधि, होमवर्क, बाहर खेलना या परिवार और दोस्तों के साथ बिताया जाने वाला समय—और उन गतिविधियों के लिए ज़्यादा समय निकालें।
Communication (संवाद) : बच्चे ऑनलाइन क्या देख और कर रहे हैं, इसके बारे में उनसे बात करें ताकि देखी जा रही चीज़ों को समझने और उससे कुछ सीखने में आप उनकी मदद कर सकें।
अपने परिवार के लिए अच्छी स्क्रीन टाइम आदतें किस तरह बनाई जाएँ, इस बारे में यहाँ कुछ अतिरिक्त बिंदु दिए गए हैं जिन्हें ध्यान में रखना चाहिए :
परिवार के साथ भोजन करने के दौरान या बेडरूम जैसी जगह को स्क्रीन-फ़्री रखने से बातचीत के लिए जगह बनती है और बच्चों को ऑफ़लाइन समय बिताने का मौक़ा मिलता है।
बच्चों के लिए नींद ख़ास तौर पर महत्वपूर्ण है। अच्छी नींद में मदद के लिए AAP का सुझाव है कि सोने से लगभग एक घंटा पहले डिवाइस का इस्तेमाल बंद कर दिया जाए और डिवाइस को बेडरूम के बाहर चार्ज किया जाए।
बच्चे अक्सर अपने आस-पास के वयस्कों को देखकर सीखते हैं, इसलिए जिस तरह से आप अपने डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, उससे उनकी आदतें बनाने में मदद मिल सकती है।
AAP की ओर से संसाधन
परिवार के लिए मीडिया योजना : AAP एक मुफ़्त टूल प्रदान करता है जो आपको और आपके परिवार को स्क्रीन उपयोग के लिए कस्टमाइज़ की गई योजना बनाने में मदद कर सकता है, जिसमें डिवाइस-फ़्री समय, सोने का समय और रोज़मर्रा की दिनचर्या शामिल है। AAP वेबसाइट पर Family Media Plan देखें।
मीडिया उपयोग के 5 C: AAP द्वारा मीडिया उपयोग के बारे में पाँच C से संबंधित उम्र आधारित मार्गदर्शन, नुस्ख़े और संसाधन प्रदान किए जाते हैं। AAP वेबसाइट पर बच्चे और स्क्रीन टाइम : मीडिया मार्गदर्शन के 5 C का उपयोग कैसे करें देखें।
आरंभिक बाल्यावस्था विकास और स्क्रीन टाइम टूलकिट : AAP द्वारा परिवारों को मीडिया के इस्तेमाल से जुड़ी अच्छी आदतें बनाने में मदद करने के लिए संसाधन प्रदान किए जाते हैं। AAP वेबसाइट पर आरंभिक बाल्यावस्था विकास और स्क्रीन टाइम टूलकिट देखें।
स्क्रीन टाइम दिशानिर्देश : किशोरों को सोशल मीडिया पर कितना समय बिताना चाहिए, इस बारे में AAP ने साक्ष्य आधारित मार्गदर्शन के साथ आम सवालों के जवाब दिए हैं। AAP वेबसाइट पर स्क्रीन टाइम दिशानिर्देश देखें।