चरण 5: अपने बच्चे के संपर्क प्रबंधित करें
American Academy of Pediatrics (AAP) के अनुसार पैरेंटल कंट्रोल ऑनलाइन सुरक्षा के लिए सहायक आरंभिक बिंदु हैं और ये खुलकर और लगातार बातचीत करते रहने की दिशा में भी अहम हैं। ऐसे भरोसेमंद वयस्कों का नेटवर्क बनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है, जिनसे बच्चे तब मदद ले सकें जब उन्हें ऑनलाइन असुरक्षित या असहज महसूस हो। यह देखा गया है कि ऐसे लोगों से संपर्क रखने पर अक्सर ऑनलाइन ज़्यादा सुरक्षित विकल्प चुनने में मदद मिलती है।
अगर आप अपने फ़ैमिली शेयरिंग समूह में किसी बच्चे के लिए इन पैरेंटल कंट्रोल को सेटअप कर रहे हैं, तो आपके परिवार के सभी डिवाइस iOS, iPadOS, macOS, watchOS या visionOS के संस्करण 27 या उसके बाद के संस्करण पर अपग्रेड होने चाहिए। जानें कि अपने Apple डिवाइस कैसे अपडेट करते हैं। | |||||||||||
तय करें कि आपका बच्चा किससे संवाद कर सकता है
आप संपर्क ऐप में अपने बच्चे की संपर्कों का प्रबंधन करके उन लोगों से जुड़ने में मदद कर सकते हैं जिन्हें वे जानते हैं और जिन पर भरोसा करते हैं। आपके विकल्प फ़ोन, संदेश और FaceTime पर लागू होते हैं और तृतीय-पक्ष के ऐप्स पर भी लागू होते हैं जो आपके बच्चे के संपर्कों का उपयोग करने के लिए पूछते हैं। किसी नए व्यक्ति से उन सेवाओं के माध्यम से कनेक्ट करने से पहले अनुमोदन माँगना, आप अपने बच्चे के लिए आवश्यक बना सकते हैं। चुनें कि आपका बच्चा केवल अनुमोदित संपर्कों के साथ ही बातचीत करे या ऐसी समूह चैट की अनुमति दे सकते हैं जिसमें कम-से-कम एक अनुमोदित संपर्क शामिल हो। इससे किशोरों को दोस्तों के साथ जुड़े रहने में मदद मिल सकती है।
शुरू करने के लिए अपनी फ़ैमिली शेयरिंग सेटिंग पर जाएँ, अपने बच्चे का नाम चुनें, फिर “अनुमति प्राप्त संपर्क” पर क्लिक या टैप करें। अधिक जानकारी के लिए अपने बच्चे के संपर्क प्रबंधित करें देखें।
नोट : 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, जिनके पास बच्चे का खाता है, उनके लिए संपर्क प्रबंधन डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होता है और 13 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बच्चे जिनके पास बच्चे का खाता है, उनके लिए इसे चालू किया जा सकता है। (देश या क्षेत्र के आधार पर आयु अलग-अलग हो सकती हैं।)
अपने बच्चे को संवेदनशील कॉन्टेंट से बचाने में मदद करें
आप अपने बच्चे को संवेदनशील तस्वीरें और वीडियो देखने या उन्हें शेयर करने से रोकने में मदद कर सकते हैं। अगर “संचार सुरक्षा” के तहत यह पता चलता है कि आपके बच्चे को मिली या उसके द्वारा भेजी जा रही तस्वीर या वीडियो में नग्नता है, तो यह फ़ीचर उस इमेज को धुँधला कर देता है और उन्हें सुरक्षित विकल्प चुनने में मदद करने के लिए मार्गदर्शन और उम्र के मुताबिक़ उचित संसाधन प्रदान किए जाते हैं, जिसमें किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क करने का विकल्प भी शामिल है जिस पर वे भरोसा करते हैं। डिवाइस के आधार पर “संचार सुरक्षा” फ़ीचर संदेश, FaceTime, AirDrop और संपर्क जैसे ऐप्स में काम करता है। पहचाने गए रक्तपात या हिंसा से जुड़े कॉन्टेंट वाली इमेज और वीडियो को भी धुँधला कर दिया जाता है और आपके बच्चे को चेतावनी प्राप्त होती है। और जब आप स्क्रीन टाइम पासकोड सेट करते हैं, तो 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चे आपकी अनुमति के बिना संवेदनशील कॉन्टेंट नहीं देख सकते हैं।
शुरू करने के लिए अपनी फ़ैमिली शेयरिंग सेटिंग पर जाएँ, अपने बच्चे का नाम चुनें, फिर “संचार सुरक्षा” पर क्लिक या टैप करें। अधिक जानकारी के लिए अपने बच्चे के डिवाइस पर संवेदनशील इमेज और वीडियो की जाँच करें देखें।
नोट : “बच्चे का खाता” के साथ 18 साल से कम उम्र के सभी बच्चों के लिए “संचार सुरक्षा” फ़ीचर डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होता है। (देश या क्षेत्र के आधार पर आयु अलग-अलग हो सकती हैं।) “संचार सुरक्षा” और इसके साथ काम करने वाले ऐप्स और सेवाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए Apple सहायता आलेख अपने बच्चे के Apple डिवाइस पर संचार सुरक्षा का परिचय देखें।